52 Week Low पर IndiGo का शेयर! इन 2 बड़े कारणों से टूटा भाव, ब्रोकरेज अभी भी बुलिश- जताई 56% अपसाइड की उम्मीद
बीएसई पर आज यह शेयर 4139.90 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और 9 फीसदी से ज्यादा टूटकर 52 Week Low 4035.65 रुपये पर पहुंच गया जो इसका इंट्राडे लो भी है। हालांकि इसके बावजूद कुछ ब्रोकरेज हाउस कंपनी पर पॉजिटिव नजरिया बनाए हुए हैं।

IndiGo share price: सोमवार को बजट एयरलाइन इंडिगो की पैरेंट कंपनी, इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (InterGlobe Aviation Ltd) के शेयर में भारी गिरावट हुई और स्टॉक आज अपने फ्रेश 52 Week Low पर पहुंच गया।
बीएसई पर आज यह शेयर 4139.90 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और 9 फीसदी से ज्यादा टूटकर 52 Week Low 4035.65 रुपये पर पहुंच गया जो इसका इंट्राडे लो भी है। हालांकि इसके बावजूद कुछ ब्रोकरेज हाउस कंपनी पर पॉजिटिव नजरिया बनाए हुए हैं।
क्यों गिरा IndiGo का शेयर?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इंडिगो पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण कई एयर रूट बंद हो गए हैं। दूसरी तरफ कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने एयरलाइन कंपनियों की लागत बढ़ा दी है।
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 26 फीसदी की तेजी आई और यह लगभग 120 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया।
एमके ग्लोबल के अनुसार, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से का एयरस्पेस फिलहाल इस्तेमाल के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके चलते कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है या उन्हें दूसरे रास्तों से संचालित करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के एयरस्पेस पर पहले से लगी पाबंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस पर दबाव और बढ़ गया है।
ATF कीमतों में तेज उछाल का खतरा
ब्रोकरेज के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में संभावित सप्लाई बाधा की चिंता से कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं। वहीं जेट फ्यूल क्रैक स्प्रेड बढ़कर 40–50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है और कुछ स्पॉट बेंचमार्क में यह 80 डॉलर तक दिख रहा है।
अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो अप्रैल 2026 में एटीएफ की कीमतों में 40 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कितना पास-थ्रू करती हैं यह अभी साफ नहीं है।
ब्रोकरेज अभी भी बुलिश
एमके ग्लोबल का कहना है कि कंपनी के जनवरी-फरवरी 2026 के ऑपरेटिंग आंकड़े अनुमान के मुताबिक या उससे बेहतर रहे हैं। ब्रोकरेज ने इंडिगो पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखते हुए दिसंबर 2027 के लिए 6,300 रुपये का टार्गेट दिया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 56 फीसदी की संभावित बढ़त दिखाता है।
वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भी स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग के साथ 6,100 रुपये का टारगेट रखा है। जेएम फाइनेंशियल ने ‘ADD’ रेटिंग देते हुए 5,420 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से एविएशन सेक्टर की लागत पर दबाव पड़ सकता है।

