राजपूताना स्टेनलेस का आईपीओ खुला! ब्रोकरेज से जानिए पैसा लगाएं या नहीं - चेक करें लेटेस्ट GMP
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 116 से 122 रुपये प्रति शेयर तय किया है और लॉट साइज 110 शेयरों का है। इस आईपीओ का साइज ₹254.98 करोड़ है।

Rajputana Stainless IPO: स्टेनलेस स्टील उत्पाद बनाने वाली कंपनी राजपूताना स्टेनलेस (Rajputana Stainless) का आईपीओ सोमवार, 9 मार्च से निवेश के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 11 मार्च तक बोली लगा सकते हैं।
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 116 से 122 रुपये प्रति शेयर तय किया है और लॉट साइज 110 शेयरों का है। इस आईपीओ का साइज ₹254.98 करोड़ है। इसमें कंपनी 1.47 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करके ₹178.73 करोड़ और 0.63 करोड़ इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए जारी कर ₹76.25 करोड़ जुटाना चाहती है।
कंपनी इस इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए Capex, कर्ज चुकाने या प्री-पेमेंट और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।
कंपनी क्या करती है?
1991 में स्थापित गुजरात स्थित राजपूताना स्टेनलेस लंबाई और फ्लैट कैटेगरी के स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में बिलेट्स, फोर्जिंग इंगॉट्स, रोल्ड ब्लैक और ब्राइट बार्स, फ्लैट व पट्टी जैसे कई प्रोडक्ट शामिल हैं।
कंपनी 80 से अधिक ग्रेड में स्टेनलेस स्टील प्रोडक्ट बनाती है और अपने उत्पाद मुख्य रूप से घरेलू बाजार में सीधे ग्राहकों और ट्रेडर्स के जरिए बेचती है। इसके अलावा कंपनी तुर्की, यूएई, पोलैंड, पुर्तगाल, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, चेक गणराज्य और कुवैत जैसे नौ देशों में निर्यात भी करती है।
आईपीओ में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित है। रिटेल निवेशकों के लिए 35 फीसदी और नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए 15 फीसदी कोटा तय किया गया है।
Rajputana Stainless IPO Latest GMP
इस आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) आज सुबह 10:35 बजे तक 2 रुपये था जो इसके 1.64% के लिस्टिंग गेन को दिखाता है।कंपनी के शेयर 16 मार्च को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है।
कंपनी के वित्तीय आंकड़े
30 सितंबर 2025 को समाप्त छह महीनों में कंपनी ने 502.7 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 24.41 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व 937.49 करोड़ रुपये और मुनाफा 39.85 करोड़ रुपये रहा। मौजूदा वैल्यूएशन पर कंपनी की अनुमानित बाजार पूंजीकरण करीब 1,020 करोड़ रुपये है।
पैसा लगाएं या नहीं?
अधिकांश ब्रोकरेज हाउस ने इस आईपीओ पर पॉजिटिव रुख दिखाया है। SBI Securities, Anand Rathi, Ventura Securities, BP Equities और Adroit Financial Services ने लंबी अवधि के निवेशकों के लिए ‘सब्सक्राइब’ की सलाह दी है।
हालांकि Swastika Investmart ने सतर्क रुख अपनाते हुए निवेशकों को फिलहाल इस इश्यू से दूर रहने की सलाह दी है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी की राजस्व वृद्धि हाल में स्थिर रही है, साथ ही ऊंची कंटिन्जेंट लायबिलिटी और संबंधित पक्षों के साथ बढ़ते लेन-देन चिंता का विषय हैं।

