scorecardresearch

51.55 करोड़ वारंट जारी कर ये कंपनी जुटाएगी 1000 करोड़ रुपये! 3 महीने में दिया 120% का मल्टीबैगर रिटर्न

इस मीटिंग में कंपनी शेयरधारकों से करीब 1,000.07 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर मंजूरी मांगी जाएगी। कंपनी प्रमोटर ग्रुप और नॉन-प्रमोटर निवेशकों को 51.55 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट प्रेफरेंशियल आधार पर जारी करने की योजना बना रही है।

Advertisement

रियल एस्टेट डेवलपमेंट और फाइनेंशियल सर्विस के कारोबार से जुड़ी कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की बैठक 2 जुलाई 2026 को होगी।

advertisement

इस मीटिंग में कंपनी शेयरधारकों से करीब 1,000.07 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव पर मंजूरी मांगी जाएगी। कंपनी प्रमोटर ग्रुप और नॉन-प्रमोटर निवेशकों को 51.55 करोड़ कन्वर्टिबल वारंट प्रेफरेंशियल आधार पर जारी करने की योजना बना रही है। हर वारंट की कीमत 19.40 रुपये तय की गई है, जिसमें 17.40 रुपये का प्रीमियम शामिल है। ये वारंट भविष्य में समान संख्या के इक्विटी शेयरों में बदले जा सकेंगे। 

Indiabulls Share Price

कंपनी का शेयर एनएसई पर सुबह 11:12 बजे तक 2.15% या 0.53 रुपये गिरकर 24.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 2.10% या 0.52 रुपये टूटकर 24.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

3 महीने में 120% का मल्टीबैगर रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 1.5 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 15 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 127 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीनें में करीब 28 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 43 प्रतिशत से अधिक और पिछले 2 साल में 125 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

कंपनी के बारे में

Indiabulls Limited एक भारतीय लिस्टेड समूह (कॉनग्लोमरेट) कंपनी है, जो रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लीजिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारोबार में सक्रिय है। साल 2025 के आखिर में कंपनी का रिस्ट्रक्चर किया गया था, जिसके तहत Dhani Services और Indiabulls Enterprises समेत कई इकाइयों को मिलाकर एक एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया गया।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।