शेयर ने निवेशकों को रुलाया! 63000 रुपये तक टूटा भाव
स्मॉल कैप NBFC स्टॉक Elcid Investments पिछले दिनों खूब चर्चा में आया। जब ये स्टॉक देश का सबसे महंगा स्टॉक बनकर उभरा। लेकिन अब ये ही शेयर निवेशकों को रुला रहा है। इस स्टॉक से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आइये जानते हैं पूरी खबर...

स्मॉल कैप NBFC स्टॉक Elcid Investments पिछले दिनों खूब चर्चा में आया। जब ये स्टॉक देश का सबसे महंगा स्टॉक बनकर उभरा। लेकिन अब ये ही शेयर निवेशकों को रुला रहा है। इस स्टॉक से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आइये जानते हैं पूरी खबर...
MRF Ltd. से भी महंगा शेयर Elcid Investments में अपर सर्किट का दौर खत्म हो गया है और अब लोअर सर्किट पर लोअर सर्किट लग रहा है जिसके कारण स्टॉक 63000 रुपये से ज्यादा टूट गया है।
बड़ा नुकसान
दरअसल Elcid Investments का 52 वीक हाई 3,32,399 रुपये है जो स्टॉक ने 8 नवंबर को टच किया था। इसके बाद स्टॉक में पिछले चार दिनों यानि 11, 12, 13, और 14 में लगातार 5-5 प्रतिशत का लोअर सर्किट लगाया। स्टॉक का मौजूदा भाव करीब 269172.70 रुपये पर आ गया है। इस हिसाब से देखा जाए तो शेयर 63000 रुपये टूट गया।
3 रुपये से 2.3 लाख पर पहुंचा था
दरअसल 29 अक्टूबर 2024 के बाद इस शेयर के भाग्य खुले थे जब स्टॉक बीएसई पर MRF को पछाड़ कर देश का सबसे महंगा स्टॉक बना था। 29 अक्टूबर को बीएसई के स्पेशल नीलामी सत्र के बाद में Elcid Investments के शेयर की कीमत 2,36,250 रुपये पर पहुंच गई थी जिससे निवेशक रातोंरात करोड़पति हो गए थे। दरअसल BSE की स्पेशल नीलामी सेशन का आयोजन होल्डिंग कंपनियों के फेयर वैल्यू का पता लगाने के लिए किया गया था। चूंकि Elcid Investments का बुक वैल्यू अधिक था इसलिए कंपनी के शेयर स्पेशल नीलामी सत्र के बाद 29 अक्टूबर को BSE पर ₹2,25,000 प्रति शेयर पर फिर से लिस्ट हुआ था।
Elcid Investments Ltd एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है जो निवेश कंपनी की श्रेणी के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के साथ रजिस्टर्ड है। यह एशियन पेंट्स के प्रमोटर समूह का भी हिस्सा है। शेयर पिछले 52 वीक हाई 332,399 रुपये का रहा है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
