scorecardresearch

Hindustan Zinc Q2 Results: नेट प्रॉफिट 35 प्रतिशत बढ़ा, मार्जिन भी बेहतर

Hindustan zinc ने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी सुधार है और साथ ही मार्जिन भी बढ़ते हुए दिखे हैं।

Advertisement

Hindustan zinc ने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी सुधार है और साथ ही मार्जिन भी बढ़ते हुए दिखे हैं।

कंपनी ने जानकारी दी है कि पिछले साल दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में मुनाफा 1,729 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये हो गया है। इस हिसाब से मुनाफे में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दूसरी ओर बाजार 2,256 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगा रहा था। यहां एक बात पर ध्यान देना होगा कि ₹83 करोड़ के exceptional loss यानि असाधारण हानि के बावजूद कंपनी नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी हुई है।

advertisement

वहीं कमाई की बात करें तो Hindustan Zinc के पिछले साल की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष 2024-25 की सितंबर तिमाही में आमदनी 6,791 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,252 रुपये हो गई है। यानि कमाई में 21 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज हुई है। EBITDA यानि कामकाजी मुनाफा 3139 करोड़ से बढ़कर 4,123 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल के हिसाब से 31 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।
EBITDA मार्जिन 46.2% से बढ़कर 50% पर पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि चांदी के हाई वॉल्यूम और जिंक के प्रोडक्शन के लिए घटती लागत के चलते कंपनी के मार्जिन्स में सुधार हुआ है। Vedanta के पास हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) में 64.9% हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।