इस स्मॉल कैप कंपनी को NHAI से मिला बड़ा ऑर्डर! 5 साल में 1000% से ज्यादा का मिल चुका है रिटर्न - डिटेल्स
स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Hazoor Multi Projects Limited को National Highways Authority of India (NHAI) से ₹24.33 करोड़ का ठेका मिला है।

स्मॉल कैप कंपनी, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) के शेयर में आज करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर सुबह 9:22 बजे तक बीएसई पर 1.97% या 0.42 रुपये चढ़कर 21.79 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
स्टॉक में आज यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी के बाद आई है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Hazoor Multi Projects Limited को National Highways Authority of India (NHAI) से ₹24.33 करोड़ का ठेका मिला है।
कंपनी को 10 अगस्त 2026 को NHAI की ओर से Letter of Award (LOA) जारी किया गया। यह ठेका मध्य प्रदेश में New NH-27 के Baran-Shivpuri सेक्शन पर Km 1251.814 से Km 1305.087 के बीच स्थित Ramnagar Fee Plaza (Km 1280.370) पर यूजर फीस यानी टोल वसूलने के लिए दिया गया है।
यह ठेका कंपीटिटर ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए मिला है। इसके तहत कंपनी टोल फीस कलेक्शन के साथ-साथ पास के टॉयलेट ब्लॉक्स की देखरेख और मेंटेनेंस भी करेगी और जरूरी कंज्यूमेबल आइटम्स की भरपाई करेगी।
यह ऑर्डर घरेलू संस्था NHAI की ओर से दिया गया है और इसकी कुल वैल्यू ₹24,33,33,090 (लगभग ₹24.33 करोड़) है। ऑर्डर की प्रकृति User Fee Collection है और यह पूरी तरह घरेलू कॉन्ट्रैक्ट है।
इस दिन आएंगे Q1FY27 Results
कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 13 अगस्त 2026 को होगी। बैठक में 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों पर विचार कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, इन नतीजों के साथ जारी होने वाली लिमिटेड रिव्यू रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी।
5 साल में 1000% से ज्यादा रिटर्न
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 5 प्रतिशत टूटा है, वहीं पिछले 1 महीने में स्टॉक 9 प्रतिशत, पिछले 3 महीने में 18 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में 40 प्रतिशत गिरा है।
सालाना आधार पर देखें तो पिछले 1 साल में शेयर 51 प्रतिशत गिरा है तो वहीं पिछले 3 साल में करीब 54 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं पिछले 5 साल में शेयर 1036 प्रतिशत चढ़ा है।

