scorecardresearch

CRISIL रेटिंग के बाद 3% उछला ये कंस्ट्रक्शन स्टॉक! हाल ही में टाटा स्टील से भी मिला था ऑर्डर - आपके पास है?

सुबह 11:05 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 2.94% या 0.95 रुपये चढ़कर 33.31 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 775.79 करोड़ रुपये है।

Advertisement

Stock in Focus: कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का शेयर आज करीब 3 प्रतिशत से चढ़कर ट्रेड कर रहा है। सुबह 11:05 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 2.94% या 0.95 रुपये चढ़कर 33.31 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 775.79 करोड़ रुपये है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई बड़ी जानकारी है जो कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि CRISIL रेटिंग्स लिमिटेड ने Hazoor Multi Projects Limited की प्रमुख सहायक कंपनी Hazoor Infra Projects Limited के बैंक लोन सुविधाओं को रेटिंग दी है।

यह रेटिंग कंपनी के Hybrid Annuity Model (HAM) प्रोजेक्ट के लिए दी गई है। CRISIL ने ₹476 करोड़ की लॉन्ग टर्म सुविधाओं को BBB+/Stable रेटिंग और ₹476 करोड़ की शॉर्ट टर्म सुविधाओं को A2 रेटिंग दी है।

कंपनी को हाल ही में टाटा स्टील से मिला है बड़ा ऑर्डर

हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे Tata Steel Limited से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट TSSIJ, बिलेइपाड़ा (जोडा) में कर्मचारियों के लिए OPR और NOPR कॉलोनी के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और पूरी तरह तैयार करके सौंपने से जुड़ा है।

इसमें G+9 मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक्स बनाए जाएंगे, जिनमें सिविल, आर्किटेक्चर, इलेक्ट्रिकल, प्लंबिंग, सैनिटरी, फायर फाइटिंग, वॉटरप्रूफिंग, पानी के टैंक, एरिया डेवलपमेंट और ऑटोमेटेड लिफ्ट जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 900 वर्गफुट के 288 NOPR फ्लैट और लगभग 1,100 वर्गफुट के 72 OPR फ्लैट बनाए जाएंगे। पूरे काम को टाटा स्टील द्वारा तय स्टैंडर्ड और दायरे के अनुसार पूरा किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹182.95 करोड़ (GST अतिरिक्त) है और इसे 24 महीनों के अंदर पूरा किया जाएगा।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।