scorecardresearch

हज़ूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के निवेशकों के लिए बड़ी खबर! कंपनी ने दिया महत्वपूर्ण अपडेट - डिटेल्स

हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल बीते मंंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने एक लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को एक बड़ी जानकारी दी है।

Advertisement

Stock in Focus: हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल बीते मंंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने एक लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को एक बड़ी जानकारी दी है।

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (HMPL) ने पहले Vyom Hydrocarbon Private Limited (VHPL) में 51% हिस्सेदारी खरीदी थी और उसके बोर्ड में अपने डायरेक्टर नियुक्त किए थे। VHPL ने आगे Quippo Oil and Gas Infrastructure Limited की 100% हिस्सेदारी खरीद ली थी, जिससे Quippo कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी बन गई थी।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

लेकिन जुलाई 2025 में VHPL द्वारा जारी किए गए लगभग 22.30 करोड़ रुपये के CCD (कन्वर्टिबल डिबेंचर) बाद में इक्विटी में बदल दिए गए, जिससे HMPL की हिस्सेदारी घटकर बहुमत से नीचे आ गई।

इसके कारण अकाउंटिंग नियमों के अनुसार कंपनी का VHPL पर कंट्रोल खत्म हो गया और अब VHPL और उसकी सहायक कंपनी Quippo, दोनों HMPL की सब्सिडियरी नहीं रहीं।

Hazoor Multi Projects Share Price

बीएसई पर लिस्ट इस कंपनी का शेयर सुबह 10:29 बजे तक 0.42% या 0.15 रुपये गिरकर 35.16 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कल ही NHAI से मिला था बड़ा ऑर्डर

मंगलवार को ही कंपनी ने एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि उसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) मिला है। 

इसके तहत कंपनी कर्नाटक में NH-150A पर बलेनहल्ली टोल प्लाजा (डिजाइन किमी 397.400) पर चाल्लकेरे से हिरियूर के बीच चार लेन वाले हिस्से (किमी 359.120 से 411.560; डिज़ाइन किमी 358.500 से 414.205) पर वाहनों से टोल यानी यूजर फीस वसूलेगी। साथ ही टोल प्लाजा के पास बने शौचालयों की देखभाल और जरूरी सामान की व्यवस्था भी कंपनी को करनी होगी।

कंपनी ने बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट NHAI ने ई-टेंडर के जरिए कंपीटिटर बोली प्रक्रिया के आधार पर दिया है। इस काम की कुल कीमत ₹44,23,80,000 (लगभग 44.24 करोड़ रुपये) है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।