scorecardresearch

FMCG कंपनी ने पेश किया शानदार Q1 रिजल्ट! मुनाफा 10% और बिक्री 30% बढ़ा, शेयर में आई तेजी

जून 2026 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.21% बढ़कर 21.04 करोड़ रुपये हो गया, जबकि जून 2025 में यह 19.09 करोड़ रुपये था। कंपनी की बिक्री भी 30.52% बढ़कर 426.51 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 326.78 करोड़ रुपये थी।

Advertisement

भारत की प्रमुख FMCG कंपनियों में से एक और बासमती चावल की तीसरी सबसे बड़ी निर्यातक, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में जून तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि उसने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है।

advertisement

जून 2026 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.21% बढ़कर 21.04 करोड़ रुपये हो गया, जबकि जून 2025 में यह 19.09 करोड़ रुपये था। कंपनी की बिक्री भी 30.52% बढ़कर 426.51 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 326.78 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) जून 2026 तिमाही में 8.33% रहा, जबकि एक साल पहले यह 7.33% था। इसी तरह, PBDT 18% बढ़कर 30.88 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 26.19 करोड़ रुपये था। प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) भी 18% बढ़कर 29.90 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि जून 2025 में यह 25.38 करोड़ रुपये था।

GRM Overseas Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:30 बजे तक बीएसई पर 0.72% या 0.66 रुपये चढ़कर 91.88 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.69% या 0.63 रुपये चढ़कर 92.01 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। Q1FY27 में कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 27.7% बढ़ा। इसी दौरान EBITDA में 13.9% और PAT में 12.1% की बढ़ोतरी हुई, जिसे कारोबार के बढ़े हुए स्तर से मदद मिली।

उन्होंने बताया कि तिमाही के दौरान कंपनी के घरेलू कारोबार ने अच्छा प्रदर्शन किया। इसमें ब्रांडेड सेगमेंट की अहम भूमिका रही, जिसकी ग्रोथ 25% रही और इसका कारोबार बढ़कर 116 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, अनब्रांडेड सेगमेंट का कारोबार दो गुने से भी ज्यादा बढ़ा।

कंपनी 10X फ्रेंचाइजी के विस्तार पर लगातार निवेश कर रही है। इसके लिए बाजार में पहुंच बढ़ाने, नए प्रोडक्ट लाने और ब्रांड को मजबूत करने पर फोकस किया जा रहा है। गर्ग के मुताबिक, इन प्रयासों का उद्देश्य ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाना और एक ऐसा बड़ा व मजबूत कंज्यूमर स्टेपल्स कारोबार तैयार करना है, जिसे लंबे समय में आसानी से आगे बढ़ाया जा सके।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।