scorecardresearch

Senco की शानदार लिस्टिंग, 36 प्रतिशत प्रीमियम पर लिस्ट हुआ स्टॉक

सैंको गोल्ड BSE पर 36 प्रतिशत की प्रीमियम के साथ 431 पर लिस्ट हुआ है। एनएसई पर स्टॉक की लिस्टिंग 430 पर हुई है, जबकि इश्यू प्राइस 317 था। यानि कि निवेशकों को प्रति शेयर 114 रुपए का तगड़ा प्रॉफिट हुआ है।लिस्टिंग के साथ ही स्टॉक में बढ़त भी देखने को मिली।

Advertisement
Senco की शानदार लिस्टिंग
Senco की शानदार लिस्टिंग

शेयर मार्केट में बंपर लिस्टिंग का सिलसिला जारी है। आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के बाद एक और कंपनी की शानदार लिस्टिंग हुई है। गोल्ड रिटेल सेग्मेंट की कंपनी सैंको गोल्ड की बढ़िया लिस्टिंग हुई है, जिसमें निवेशकों ने अच्छा खासा गेन कमाया है। सैंको गोल्ड BSE पर 36 प्रतिशत की प्रीमियम के साथ 431 पर लिस्ट हुआ है। एनएसई पर स्टॉक की लिस्टिंग 430 पर हुई है, जबकि इश्यू प्राइस 317 था। यानि कि निवेशकों को प्रति शेयर 114 रुपए का तगड़ा प्रॉफिट हुआ है।लिस्टिंग के साथ ही स्टॉक में बढ़त भी देखने को मिली। अब ऐसे में दो सबसे महत्वपूर्ण सवाल हैं, पहला - सैंको गोल्ड में निवेशकों को इस लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग करनी चाहिए और दूसरा लंबी अवधि के लिए इस स्टॉक को होल्ड करना चाहिए?

advertisement

Also Read: Result Analysis: Wipro Q1 नतीजे: मुनाफा 12% बढ़कर 2,870 करोड़ रुपये

इन सवालों के जवाब आपको मिलेंगे, लेकिन सबसे पहले ये जान लेते हैं कि सैंको गोल्ड के इश्यू को कैसा रिस्पॉन्स मिला? सैंको गोल्ड IPO का इश्यू साइज 405 करोड़ रुपये का था और इश्यू को निवेशकों की तरफ से तगड़ा रिस्पॉन्स भी मिला था। इश्यू 77 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इश्यू के लिए ऑफर प्राइस बैंड 301-317 था। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स का कोटा 190 गुना सब्सक्राइब हुआ था। जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल बिडर्स का हिस्सा 68.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वहीं रिटेल इनवेस्टर का हिस्सा 16 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। ऊंचे सब्सक्रिप्शन की वजह से लिस्टिंग भी ऊंची होने की उम्मीद बनी थी।

Senco Gold
Senco Gold


अब जानते हैं सैंको गोल्ड का बिजनेस मॉडल क्या है?

सैंको गोल्ड, एक ऑल इंडिया ज्वेलरी रिटेलर है, जिसका पांच दशकों का लंबा इतिहास रहा है। पूर्वी भारत में कंपनी का सबसे संगठित ज्वेलरी रिटेलिंग का कारोबार है। इसके चलते बाकी प्रदेशों में इनके बिजनेस सेंटर्स दूर-दूर स्थित हैं। सेनको गोल्ड कंपनी- सोने, हीरे, चांदी, प्लेटिनम के साथ-साथ बेशकीमती स्टोन ज्वेलरी का बिजनेस करती है। साथ में कॉस्ट्यूम ज्वेलरी, गोल्ड-सिल्वर कॉइन्स और चांदी के बर्तनों का भी बिजनेस किया जाता है। फिलहाल देशभर में कंपनी 75 शो-रूम खुद चलाती है, जबकि 61 फ्रेंचाइजी शो-रूम और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं. ये सारे स्टोर्स 13 राज्यों में हैं, जिनमें कई टियर-2 शहरों में हैं।

Also Read: Senco Gold का ग्रे मार्केट प्रीमियम बढ़ा, कैसे चेक करें आवंटन?

कंपनी की ओर से कमेंट्री की गई है कि वो इस पैसे के जरिए अपने वर्किंग कैपिटल में इस्तेमाल करेगी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस स्टॉक की चाल कैसी रहती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।