scorecardresearch

इस मेटल कंपनी की सब्सिडियरी ने चीनी फर्म से बढ़ाया ग्रीन एनर्जी पर फोकस! रडार पर शेयर - डिटेल्स

इस बड़ी मेटल कंपनी की सहायक इकाई ने चीन की ऊर्जा कंपनी के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए सप्लाई एग्रीमेंट किया है। यह समझौता स्थिर और किफायती सप्लाई चेन सुनिश्चित करेगा, गुणवत्ता बनाए रखेगा और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कंपनी की मौजूदगी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement

Stock in Focus: आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली लार्ज कैप कंपनी गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) ने बीते गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट फाइलिंग में बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Godawari New Energy Private Limited (GNEPL) ने चीन की कंपनी Shanghai Shenyi Roche Energy Technology Limited (Roche Energy) के साथ एक सप्लाई एग्रीमेंट किया है।

advertisement

इस समझौते के तहत Roche Energy, महाराष्ट्र के संभाजीनगर में GNEPL के 20 GWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्लांट के पहले चरण के लिए 5 MWh DC ब्लॉक का बैलेंस ऑफ सिस्टम (CKD आधार पर) सप्लाई करेगी। यह समझौता दोनों कंपनियों के बीच तय कमर्शियल शर्तों पर आधारित है।

कंपनी ने बताया कि Roche Energy के साथ यह समझौता GNEPL के लिए एक स्थिर, भरोसेमंद और किफायती सप्लाई चेन सुनिश्चित करेगा, जिससे गुणवत्ता में निरंतरता बनी रहेगी। यह डील BESS मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Roche Energy बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, मटेरियल सप्लाई और टेक्नोलॉजी सपोर्ट (LFP सेल्स को छोड़कर पूरा बैलेंस ऑफ सिस्टम) के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ऊर्जा भंडारण स्टेशनों के डिजाइन और निर्माण के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्टोरेज सिस्टम के लिए इंटीग्रेटेड सॉल्यूशन देने और पूरे प्रोडक्ट लाइफसाइकल (डिजाइन से लेकर प्रोडक्शन तक) को मैनेज करने में भी विशेषज्ञ है।

Godawari Power and Ispat Share Price

शुक्रवार को शेयर बाजार 1% टूटकर कारोबार कर रहा है लेकिन इस कंपनी का शेयर बाजार के मुकाबले काफी संभलकर कारोबार कर रहा है। 

कंपनी का शेयर आज सुबह 10:41 बजे तक एनएसई पर सिर्फ 0.51% या 1.50 रुपये गिरकर 292.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक सिर्फ 0.37% या 1.10 रुपये टूटकर 293.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।