Suzlon Share पर जानकारों ने कह दी बड़ी बात
सुजलॉन एनर्जी के शेयर 15 साल के हाई पर है। 2009 के बाद पहली बार ये शेयर इस भाव पर पहुंचे हैं। डेली चार्ट्स यह मल्टीबैगर स्टॉक लगातार पांचवें सत्र के लिए 80 रुपये से ऊपर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा सत्र में बीएसई पर यह लगभग 5% गिरकर 80.61 रुपये तक आ गया। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों ने इस साल 12 सितंबर को 86.04 रुपये का 52 हफ्तों का हाई बनाया था। हालांकि, इस साल अब तक इसने 6.3% की गिरावट दर्ज की है। एनालिस्टों का कहना है कि अब इस शेयर में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

स्वतंत्र सेबी पंजीकृत विश्लेषक एआर रामचंद्रन
स्वतंत्र सेबी पंजीकृत विश्लेषक एआर रामचंद्रन ने कहा, "डेली चार्ट पर सुजलॉन एनर्जी का स्टॉक मंदी का रुख दिखा रहा है, जिसमें 86.5 रुपये पर मजबूत प्रतिरोध है। 80 रुपये से नीचे बंद होने पर ये स्टॉक 70.5 रुपये तक गिर सकता है।"
स्टॉक्सबॉक्स के टेक्नीकल एनालिस्ट ने कहा
स्टॉक्सबॉक्स के टेक्नीकल एनालिस्ट ने कहा, सुजलॉन की चाल धीमी पड़ रही है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स ने गिरावट का रुख दिखाया है, इसके अलावा, निफ्टी 50 की तुलना में स्टॉक की रिलेटिव स्ट्रेंथ में भी गिरावट आई है। इसलिए, मौजूदा भाव पर स्टॉक खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है।"
अनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स के एनालिस्ट जिगर एस पटेल
अनंद राठी शेयर्स और स्टॉक ब्रोकर्स के एनालिस्ट जिगर एस पटेल ने स्टॉक पर 90 रुपये का मूल्य लक्ष्य दिया है, और 71 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर अपने 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर हैं, लेकिन 5 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे हैं।