इस स्मॉल कैप कंपनी के प्रमोटर्स ने खरीदे 50 लाख शेयर! कंपनी जल्द देने वाली है डिविडेंड - हरे निशान पर स्टॉक
सुबह 11:28 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.45% या 0.10 रुपये चढ़कर 22.22 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 289.20 करोड़ रुपये है।

मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की रिटेल बिक्री करने वाली कंपनी भाटिया कम्युनिकेशंस एंड रिटेल (इंडिया) लिमिटेड (Bhatia Communications & Retail (India) Ltd) का शेयर आज बाजार में गिरावट के बीच हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:28 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 0.45% या 0.10 रुपये चढ़कर 22.22 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 289.20 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी में प्रमोटर ग्रुप से जुड़ी हेमा संजीव भाटिया और गरिमा निखिल भाटिया ने वॉरंट के कन्वर्जन के जरिए कंपनी के 25 लाख-25 लाख इक्विटी शेयर हासिल किए हैं।
यह शेयर प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट के तहत जारी किए गए। इस अधिग्रहण से पहले दोनों के पास कंपनी में 12,22,660 शेयर थे। वॉरंट कन्वर्जन के बाद कंपनी की कुल इक्विटी पूंजी 13,01,52,000 शेयर से बढ़कर 14,06,52,000 शेयर हो गई है।
कंपनी जल्द देने वाली है डिविडेंड
कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड मेंबर्स ने 1% के अंतरिम डिविडेंड यानी 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.01 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। तय डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2026 है।
Bhatia Communications Q3 Results
दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में कंपनी की ऑपरेशनल आय ₹174.54 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज ₹126.80 करोड़ से काफी ज्यादा है। वहीं सितंबर तिमाही में कंपनी की आय ₹134.33 करोड़ थी।
ऑपरेटिंग स्तर पर कंपनी का EBITDA ₹7.36 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि के ₹5.34 करोड़ से बेहतर है। EBITDA मार्जिन भी हल्का बढ़कर 4.3% हो गया, जो पहले 4.2% था।
शुद्ध मुनाफे की बात करें तो कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही में ₹4.90 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो दिसंबर 2024 तिमाही के ₹3.58 करोड़ के मुकाबले 37% अधिक है।

