
SBI Q4 के शानदार रिजल्ट, मुनाफा 83% बढ़कर 16,695 करोड़ रुपये
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने गुरुवार को अपनी चौथी तिमाही के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बैंक का मुनाफा 83.18 प्रतिशत बढ़कर 16,694.51 करोड़ रुपये हो गया है। मुनाफा 9,114 करोड़ से बढ़कर 16,694 करोड़ रुपये हुआ है। एसबीआई के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने गुरुवार को अपनी चौथी तिमाही के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। बैंक का मुनाफा ₹83.18 % बढ़कर ₹16,694.51 करोड़ रुपये हो गया है। मुनाफा ₹9,114 करोड़ से बढ़कर ₹16,694 करोड़ रुपये हुआ है। एसबीआई के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं।
बैंक की ब्याज आय (NII) भी सालाना आधार पर ₹31,198 करोड़ से बढ़कर ₹40,393 करोड़ रुपये हो गई है, जो करीब 30% की बढ़त है। बैंक के बोर्ड ने 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 11.30 रुपये प्रति इक्विटी शेयर (1,130%) का लाभांश घोषित किया है। भुगतान की तारीख 14 जून, 2023 तय की गई है।
Also Read: पेंशन लेने के लिए टूटी कुर्सी लेकर आई महिला, वित्त मंत्री ने की SBI की खिंचाई
इस तिमाही में एसबीआई का ऋण-से-इक्विटी अनुपात थोड़ा कम होकर 0.66% हो गया, जबकि वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में यह 0.71% था। पिछले कुछ वर्षों में बैंकों ने बेहतर क्रेडिट ग्रोथ, बैड लोन (एनपीए) की वसूली और राइट-ऑफ के कारण अपनी बैलेंस शीट को साफ किया है।

SBI की एसेट क्वालिटी में भी इस तिमाही अच्छा सुधार देखने को मिला है। तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 3.14% से घटकर 2.78% हो गया है। वहीं नेट NPA में भी 10 बेसिस प्वाइंट का सुधार देखने को मिला है।बैंक का नेट NPA इस तिमाही में 0.77% से घटकर 0.67% पर आ गया है।
Also Read: वित्त मंत्री ने इस बुजुर्ग महिला के लिए SBI को लगाई फटकार

