एक अपडेट और 4% चढ़ा ये स्मॉल कैप आईटी स्टॉक! कंपनी ने बताई नई रणनीति- आपका दांव है?
कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वो रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी सर्विस का विस्तार करने की योजना बना रही है। चेक करें पूरी डिटेल्स।

स्मॉल कैप आईटी कंपनी, एम्पावर इंडिया लिमिटेड (Empower India Ltd) के शेयर में आज 4% से अधिक की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वो रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अपनी सर्विस का विस्तार करने की योजना बना रही है।
इसके तहत कंपनी रोबोटिक्स और AI इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर के तौर पर काम करना चाहती है। इसका मतलब है कि कंपनी दूसरी AI, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी करके उनके सॉल्यूशंस को कारोबार करने वाली कंपनियों तक पहुंचाने और उन्हें मौजूदा सिस्टम में लागू करने में मदद करेगी।
कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि उसका प्लान AI डेवलपर्स, रोबोट बनाने वाली कंपनियों, ऑटोमेशन प्रोवाइडर्स, सॉफ्टवेयर कंपनियों और अन्य स्पेशल टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी करने की है। इन कंपनियों के सॉल्यूशंस को ग्राहकों के मौजूदा सिस्टम में लागू करने, उन्हें जरूरत के हिसाब से तैयार करने और अलग-अलग तकनीकों के बीच तालमेल बनाने की जिम्मेदारी एम्पावर इंडिया संभालना चाहती है।
एम्पावर इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश चव्हाण ने कहा कि AI और रोबोटिक्स में अवसर सिर्फ नई टेक्नोलॉजी विकसित करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कारोबार में इनका सफल इस्तेमाल सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। कंपनी की रणनीति मजबूत टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ काम करने और उनकी क्षमताओं को अपनी इम्प्लीमेंटेशन, इंटीग्रेशन और इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञता के साथ जोड़ने की है। कंपनी का मानना है कि AI और रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ने के साथ अलग-अलग टेक्नोलॉजी को एक साथ जोड़ने वाली सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी। कारोबारों को कई कंपनियों से टेक्नोलॉजी लेने के साथ ऐसे पार्टनर की जरूरत होगी, जो इन सभी सॉल्यूशंस को एक ही सिस्टम में जोड़ सके।
Empower India Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 11:05 बजे तक 4.15% या 0.08 रुपये की तेजी के साथ 2.01 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 3.08% या 0.06 रुपये की तेजी के साथ 2.01 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

