scorecardresearch

सिगरेट-तंबाकू सेक्टर के इस शेयर में फिर आया 5% उछाल, 1 हफ्ते में 23% चढ़ा स्टॉक- डिटेल्स

BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 23% चढ़ा है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:30 बजे तक कंपनी का 18,94,805 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

Advertisement

सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, Elitecon International के शेयर में आज एक बार फिर से 5% की तेजी देखने को मिल रही है।

सुबह 11:36 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 4.93% या 0.45 रुपये की तेजी के साथ 9.58 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 4.70% या 0.43 रुपये चढ़कर 9.57 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। BSE Analytics के मुताबिक पिछले 1 हफ्ते में स्टॉक 23% चढ़ा है। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:30 बजे तक कंपनी का 18,94,805 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

advertisement

Elitecon International FY26 Results

कंपनी के कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों की बात करें तो FY26 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर ₹5,074.80 करोड़ हो गया, जो FY25 के ₹548.76 करोड़ से काफी ज्यादा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय ₹5,084.35 करोड़ और कुल खर्च ₹4,888.36 करोड़ रहा। टैक्स से पहले मुनाफा ₹195.98 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹69.57 करोड़ था। ₹10.92 करोड़ के टैक्स खर्च के बाद ग्रुप का टैक्स के बाद मुनाफा यानी PAT ₹185.06 करोड़ रहा। ₹1 फेस वैल्यू वाले शेयर पर बेसिक EPS ₹1.16 रहा, जो FY25 के ₹1.75 से कम है। कंपनी के अनुसार, शेयर सबडिविजन के असर से EPS के आंकड़े में बदलाव आया है।

वहीं, स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू FY26 में 5.1 गुना बढ़कर ₹1,529.50 करोड़ हो गया, जो FY25 में ₹297.51 करोड़ था। हालांकि, 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही में स्टैंडअलोन इकाई को टैक्स से पहले ₹4,441.81 लाख का घाटा हुआ। टैक्स और अन्य समायोजनों के बाद इस इकाई का पीरियड के लिए नुकसान ₹3,703.38 लाख रहा।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।