scorecardresearch

YES Bank shares किस खबर से गिरावट थमी?

तिमाही दर तिमाही आधार पर CASA Ratio 29.7% से बढ़कर 30.9% पर पहुंच गए है। वहीं साल दर साल आधार पर देखें तो कासा 66,903 करोड़ से बढ़कर 82,315 करोड़ हो गया है यानि 23% की बढ़ोतरी है।

Advertisement
YES Bank shares में पिछले एक महीने से फ्लैट कारोबार कर रहा है
YES Bank shares में पिछले एक महीने से फ्लैट कारोबार कर रहा है

YES Bank के शेयरों में पिछले एक महीने से फ्लैट कारोबार कर रहा है। लेकिन फिलहाल एक खबर के बाद स्टॉक में मजबूती आई है। खबर क्या है? दरअसल बैंक ने चौथी तिमाही बिजनेस से जुड़े नंबर्स जारी किए। ये नंबर्स बहुत अहम होते हैं। किसी भी बैंक की ग्रोथ अगर आपको देखनी है तो उसकी CASA रेश्यो जरूर देखना चाहिए। कासा रेशियो क्या है? कासा का मतलब करेंट एकाउंट और सेविंग एकाउंट होता है। बैंक के कुल डिपॉजिट में करेंट एकाउंट और सेविंग एकाउंट की हिस्सेदारी कासा रेशियो कहलाती है। बैंक के डिपॉजिट और NPA में कटौती पर भी जरूर नजर रखनी चाहिए। YES BANK ने अपने Q4 अपडेट में कहा है कि Q3 के मुकाबले जनवरी मार्च तिमाही यानि Q4 में लोन ग्रोथ 5 प्रतिशत रही है। वहीं, YoY के आधार पर देखें तो लोन ग्रोथ 14% बढ़ी है। मार्च क्वार्टर में बैंक का लोन एंड एडवांस 2.28 लाख करोड़ था, जो करीब 14% है। वहीं पिछले साल इसी क्वार्टर में लोन एंड एडवांस 2 लाख करोड़ था।

advertisement

Also Read: Vedanta के शेयर दो साल में 25% गिरे, जानिए क्या है नया प्राइस टारगेट !

तिमाही दर तिमाही आधार पर

इसी तरह बैंक ने बताया कि तिमाही दर तिमाही आधार पर QoQ के आधार Q4 में Deposits ग्रोथ 10.1 फीसदी रही है। वहीं, साल दर साल के लिहाज से यानि साल 2023 की जनवरी मार्च तिमाही के मुकाबले मौजूदा साल 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में लोन ग्रोथ 22.5% रही है। यानि दमदार ग्रोथ देखने को मिल रही है। 

CASA Ratio

वहीं, तिमाही दर तिमाही आधार पर CASA Ratio 29.7% से बढ़कर 30.9% पर पहुंच गए है। वहीं साल दर साल आधार पर देखें तो कासा 66,903 करोड़ से बढ़कर 82,315 करोड़ हो गया है यानि 23% की बढ़ोतरी है।  किसी बैंक के पास कुल डिपॉजिट में करेंट एकाउंट और सेविंग एकाउंट की कितनी हिस्सेदारी है, इसका पता उसके कासा रेशियो से चलता है. बैंकों को कासा पर दूसरे डिपॉजिट के मुकाबले कम ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। बैंकों को करेंट एकाउंट पर कोई ब्याज नहीं देना पड़ता है, जबकि सेविंग एकाउंट पर उसे 4 फीसदी ब्याज देना पड़ता है। इसलिए लागत घटाने के लिए बैंक अपने डिपॉजिट में कासा की हिस्सेदारी बढ़ाने पर ज्यादा जोर देते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।