अच्छे रिजल्ट्स के बावजूद शेयर हुआ धड़ाम, क्या करें निवेशक?
अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद Rategain Travel Technologies Ltd. के शेयरों में 12 नवंबर, मंगलवार को 10% से अधिक की गिरावट आई। ये स्थिति तब है जब कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) साल दर साल के हिसाब से 74 प्रतिशत बढ़कर 52 करोड़ पर आ गया है। आइये जानते हैं शेयर के गिरने का कारण?

अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद Rategain Travel Technologies Ltd. के शेयरों में 12 नवंबर, मंगलवार को 10% से अधिक की गिरावट आई। ये स्थिति तब है जब कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) साल दर साल के हिसाब से 74 प्रतिशत बढ़कर 52 करोड़ पर आ गया है। आइये जानते हैं शेयर के गिरने का कारण?
जब कंपनी ने एक अच्छा तिमाही परिणाम रिपोर्ट किया लेकिन रैटगेन के दूसरी तिमाही के परिणाम रेवेन्यू के मामले में व्यापक रूप से स्ट्रीट के अनुमानों के मुताबिक थे और साथ ही कंपनी के मजबूत मार्जिन भी दिखे। लेकिन गाइडेंस के मामले में स्थिति कमजोर दिखी। FY25 के लिए कंपनी ने अपनी गाइडेंस में कमी का एलान किया है। कंपनी ने अपने रेवेन्यू बढ़ोतरी के गाइडेंस को घटाकर 15% किया, जबकि पिछले सालष की इसी अवधि में यह वृद्धि 20% थी।
गाइडेंस में कटौती के पीछे के कारण?
MarTech सेगमेंट में M&A के कारण एक बड़े मिड-मार्केट होटल चैन (रेवेन्यू का 4%) का नुकसान।
ग्राहकों के जरिए निर्णय लेने में देरी के कारण कमजोर ऑर्डर बुकिंग।
अमेरिका में कमोजर ट्रैवल डिमांड।
DaaS सेगमेंट में बड़े मैनेजमेंट पर मूल्य निर्धारण दबाव।
इनमें से कुछ कारकों का असर वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान रेवेन्यू बढ़ोतरी पर पड़ने की उम्मीद है। Adara में मजबूती, अन्य क्षेत्रों में कमजोरी को आंशिक रूप से संतुलित करेगी। RateGain, FY25 में 150-200 आधार अंकों के सालाना EBITDA मार्जिन विस्तार की उम्मीद करता है। कंपनी ने FY25 की पहली छमाही में सालाना 180 आधार अंकों का सुधार देखा है।
ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने रैटगेन के रेटिंग को 'एड' से घटाकर 'रिड्यूस' कर दिया है। ब्रोकरेज ने अपना मूल्य लक्ष्य ₹840 से घटाकर ₹800 कर दिया है। हालांकि, कोटक का मानना है कि FY25 की दूसरी छमाही में मार्जिन विस्तार DaaS सेगमेंट में प्राइस प्रैशर और कुछ खर्चों पर आक्रामकता के प्रभाव पर निर्भर करेगा। कोटक ने अपने रेवेन्यू अनुमान को 6-8% और मार्जिन अनुमान को 120 आधार अंकों तक घटा दिया है, जिससे प्रति शेयर आय में 7-11% की कमी आएगी।
यह शेयर फरवरी में ₹921.70 के अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से लगभग 18% गिर चुका है। रैटगेन ट्रैवल टेक के शेयर वर्तमान में ₹753.50 पर 9.73% नीचे ट्रेड कर रहे हैं। गिरावट के बावजूद, इस स्टॉक में 2024 में अब तक 6% तक की वृद्धि देखी गई है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

