scorecardresearch

₹50 हजार का निवेश बना ₹9 करोड़ से ज्यादा! पांच साल में 18000% से ज्यादा उछला भाव - शेयर प्राइस अभी भी ₹50 से कम

आज हम आपको एक ऐसे ही पेनी स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके शेयर का भाव पांच साल पहले सिर्फ 0.19 रुपये यानी 19 पैसे था और आज यह 36 रुपये को भी पार कर गया है। 

Advertisement

Crorepati Penny Stock: पेनी स्टॉक जितने रिस्की होते हैं उतने रिवॉर्डिंग भी होते हैं। अगर सोच समझकर अच्छे से रिसर्च करके उनमें अपने रिस्क लेने की समझता तक निवेश किया जाए तो लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

आज हम आपको एक ऐसे ही पेनी स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके शेयर का भाव पांच साल पहले सिर्फ 0.19 रुपये यानी 19 पैसे था और आज यह 36 रुपये को भी पार कर गया है। 

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

पिछले 5 साल में इस शेयर ने 18000% से भी ज्यादा का रिटर्न देकर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। जिस शेयर की आज हम बात कर रहे हैं उसका नाम है हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd).

₹50 हजार बना ₹9 करोड़ से ज्यादा

पांच साल पहले यानी 16 अक्टूबर 2020 को इस शेयर का भाव 0.19 रुपये था। अगर इस कीमत पर किसी निवेशक ने सिर्फ 50 हजार रुपये का निवेश किया होता तो उसके पास कंपनी के 2,63,157 इक्विटी शेयर होते। 

अब साल 2024 में कंपनी ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट किया था। इसका मतलब कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले 1 इक्विटी शेयर को कंपनी ने 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयर में तोड़ा था। इस हिसाब से उस निवेशक के पास स्टॉक स्प्लिट के बाद 2,63,1570 इक्विटी शेयर होंगे। 

वर्तमान में एक इक्विटी शेयर की कीमत 36 रुपये है इस हिसाब से उस निवेशक के पास अभी 9,47,36,520 (9.47 करोड़) रुपये हो गया होगा। 

Hazoor Multi Projects Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में करीब 1 प्रतिशत गिरा है। इसके अलावा पिछले 1 महीने में शेयर 9 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 19 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 26 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 32 प्रतिशत टूटा है। हालांकि पिछले 2 साल में शेयर 181 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 454 प्रतिशत से अधिक और पिछले 5 साल में 18005 प्रतिशत चढ़ा है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।