scorecardresearch

पहली बार डिविडेंड और बोनस शेयर दे सकती है ये स्मॉल कैप कंपनी, 6 अगस्त है बड़ा दिन - आपका दांव है?

Nifty SME Emerge पर लिस्ट सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की इस स्मॉल कैप कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को होगी। पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement

Small Cap Stock: सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। दोपहर 1:16 बजे तक बीएसई 0.75% या 587.98 अंक चढ़कर 78,682.62 अंक पर कारोबार कर रहा था और एनएसई 0.80% या 194.65 पॉइंट चढ़कर 24,578.25 पॉइंट पर ट्रेड कर रहा था।

Nifty SME Emerge पर लिस्ट सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, चावड़ा इंफ्रा लिमिटेड (Chavda Infra Limited) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 6 अगस्त 2026 (गुरुवार) को होगी।

advertisement

इस बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार कर उसे मंजूरी देने की सिफारिश की जाएगी। साथ ही डिविडेंड देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी, जिसके लिए जरूरी मंजूरियां ली जाएंगी।

Chavda Infra Share Price

कंपनी का शेयर एनएसई पर दोपहर 1:12 बजे तक 0.91% या 1.15 रुपये चढ़कर 127.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एनएसई पर आज यह शेयर 127.50 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 131 रुपये को टच कर लिया है। खबर लिखे जानें तक इस कंपनी का मार्केट कैप 416.36 करोड़ रुपये था।

कंपनी के बारे में

कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है, जिसकी स्थापना महेश चावड़ा ने साल 1990 में की थी।

कंपनी आवासीय (रेजिडेंशियल), व्यावसायिक (कमर्शियल), संस्थागत (इंस्टीट्यूशनल) और औद्योगिक (इंडस्ट्रियल) भवन निर्माण परियोजनाओं में स्पेशियलिटी रखती है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।