इस स्मॉलकैप कंपनी ने किया 1:1 बोनस शेयर का ऐलान! ऑथराइज्ड कैपिटल बढ़ाई, डिविडेंड पर दिया ये अपडेट
Nifty SME Emerge पर लिस्ट सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, चावड़ा इंफ्रा लिमिटेड (Chavda Infra Limited) ने आज निवेशकों को 3 बड़ी जानकारी दी है। पढ़िए पूरी खबर

Small Cap Stock: Nifty SME Emerge पर लिस्ट सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, चावड़ा इंफ्रा लिमिटेड (Chavda Infra Limited) ने आज निवेशकों को 3 बड़ी जानकारी दी है। इस कंपनी का मार्केट कैप 437.59 करोड़ रुपये है।
कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 0.22% या 0.30 रुपये गिरकर 134 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि:
1) बोर्ड ने कंपनी की अधिकृत पूंजी (Authorised Capital) को 35 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी। इसके साथ ही कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन (MoA) में जरूरी संशोधन करने का भी प्रस्ताव रखा गया, जिस पर अंतिम मंजूरी शेयरधारकों से ली जाएगी।
2) इसके अलावा बोर्ड ने 1:1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। यानी हर 1 मौजूदा पूरी तरह चुकता (Fully Paid-up) इक्विटी शेयर पर निवेशकों को 1 नया बोनस शेयर मिलेगा।
3) फाइलिंग में कंपनी ने यह भी बताया कि बोर्ड ने डिविडेंड देने के प्रस्ताव पर भी विचार किया, लेकिन फिलहाल डिविडेंड अमाउंट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। कंपनी का कहना है कि वह मुनाफे को अपने पास रखकर वित्तीय स्थिति और रिजर्व को मजबूत करना चाहती है, ताकि भविष्य में कारोबार के विस्तार, नए अवसरों और लंबी अवधि में शेयरधारकों के लिए बेहतर वैल्यू बनाई जा सके।
कंपनी के बारे में
कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक यह एक इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है, जिसकी स्थापना महेश चावड़ा ने साल 1990 में की थी।
कंपनी आवासीय (रेजिडेंशियल), व्यावसायिक (कमर्शियल), संस्थागत (इंस्टीट्यूशनल) और औद्योगिक (इंडस्ट्रियल) भवन निर्माण परियोजनाओं में स्पेशियलिटी रखती है।

