scorecardresearch

Q1 में 41% बढ़ी आय, 27% उछला मुनाफा, अब AI डेटा सेंटर कारोबार में उतरी यह स्मॉलकैप कंपनी, शेयर फोकस में

कंपनी ने आज अपने जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजो को जारी किया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 41.5% बढ़कर 252.2 करोड़ रुपये रही।

Advertisement

Stock in Focus: शेयर बाजार में गुरुवार को सुस्त कारोबार के बीच 5,502.98 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी लिमिटेड (Standard Engineering Technology Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।

कंपनी ने आज अपने जून तिमाही (Q1 FY27) के नतीजो को जारी किया है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 41.5% बढ़कर 252.2 करोड़ रुपये रही।

advertisement

वहीं EBITDA 27.3% की बढ़त के साथ 44.1 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 17.5% दर्ज किया गया। टैक्स से पहले का प्रॉफिट (PBT) 26.5% बढ़कर 36 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट (PAT) 26.6% की बढ़त के साथ 26.7 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान PAT मार्जिन 10.6% रहा। कंपनी ने बताया कि यह मजबूत प्रदर्शन ऐसे समय में आया है, जब वह अपने नए ग्रोथ बिजनेस GScale और GL Hakko Partnership में लगातार निवेश भी कर रही है। इसके बावजूद कंपनी के मुख्य कारोबार की मजबूत स्थिति, अनुशासित संचालन और बेहतर कैश फ्लो ने अच्छे नतीजे देने में अहम भूमिका निभाई।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नागेश्वर राव कंडुला ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। उनके मुताबिक, यह कंपनी के लिए एक और रिकॉर्ड तिमाही रही है और यह कोई एक बार की उपलब्धि नहीं है।

कंपनी हर तिमाही नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस तिमाही में कंपनी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए दो बड़े कदम उठाए हैं। एक ओर कंपनी का फार्मा और केमिकल इंजीनियरिंग का मुख्य कारोबार मजबूत गति से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर कंपनी ने AI डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे नए कारोबार में भी प्रवेश किया है।

उन्होंने बताया कि हर AI डेटा सेंटर को पावर सिस्टम, कूलिंग और हाई-प्रिसिजन इंजीनियरिंग की जरूरत होती है, जिसमें कंपनी की मजबूत विशेषज्ञता है। इस नए कारोबार के लिए टीम तैयार हो चुकी है, जरूरी मशीनों का ऑर्डर दिया जा चुका है, डिजाइन तैयार हैं और नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तय समय के अनुसार बन रहा है।

Standard Engineering Share Price

कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.71% या 7.55 रुपये गिरकर  270.55 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 1.62% या 4.50 रुपये गिरकर 273.50 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।