scorecardresearch

क्रेडिट रेटिंग अपडेट के बाद SME स्टॉक पर नजर! ₹30 से कम वाला ये शेयर आपके पोर्टफोलियो में है?

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Infomerics Valuation and Rating Ltd ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग जारी कर दी है।

Advertisement

Penny Stock in Focus: NSE SME पर लिस्ट कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी, सेलेकोर गैजेट्स लिमिटेड (Cellecor Gadgets Limited) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Infomerics Valuation and Rating Ltd ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग जारी कर दी है।

रेटिंग एजेंसी ने ₹115 करोड़ की लॉन्ग टर्म सुविधाओं को IVR A-/Stable रेटिंग दी है। वहीं ₹85 करोड़ की लॉन्ग टर्म/शॉर्ट टर्म सुविधाओं को IVR A-/Stable और IVR A2+ रेटिंग दी है। इस प्रकार कंपनी की कुल ₹200 करोड़ की बैंक सुविधाओं के लिए रेटिंग निर्धारित की गई है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

Cellecor Gadgets Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:26 बजे तक 0.76% या 0.20 रुपये गिरकर 26.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 577.07 करोड़ रुपये है। 

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ने कंपनी की ग्रोथ प्लान के तहत अपनी सब्सिडियरी, एसोसिएट, जॉइंट वेंचर और अन्य अनुमत इकाइयों को सपोर्ट करने के लिए कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 185 और 186 के तहत 500 करोड़ रुपये तक लोन देने, निवेश करने, गारंटी देने या सिक्योरिटी प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इसके अलावा, धारा 188 के तहत रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की सीमा को चालू वित्त वर्ष के लिए 500 करोड़ रुपये और अगले वित्त वर्ष के लिए 1,500 करोड़ रुपये तक तय करने की भी मंजूरी दी गई।

इन प्रस्तावों पर सदस्यों की मंजूरी लेने के लिए कंपनी एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) आयोजित करेगी, जो बुधवार, 11 फरवरी 2026 को दोपहर 2:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग/ऑडियो-विजुअल माध्यम से होगी। फाइलिंग के मुताबिक बोर्ड ने EGM का ड्राफ्ट नोटिस मंजूर करते हुए संबंधित निदेशक/केएमपी को इसे जारी करने का अधिकार दिया है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।