scorecardresearch

बाजार में बुल्स की वापसी! 24,000 के ऊपर क्लोजिंग मिली तो मिलेगा तेजी का नया रास्ता - इस लेवल पर जा सकता है Nifty

निफ्टी 24,000 के बेहद करीब पहुंच चुका है और बाजार में उत्साह साफ दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह स्तर निवेशकों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। पढ़िए पूरी खबर।

Advertisement
AI Generated Image

सोमवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। यूएस-ईरान के बीच शांति समझौते की खबर के बाद से बाजार में यह रैली देखने को मिल रही है। आज बिजनेस टुडे के शो BT Opening Bell में सीनियर एंकर शैलेंद्र भटनागर ने Yes Securities के सीनियर टेक्निकल और रिसर्च एनालिस्ट लक्ष्मीकांत शुक्ला से मार्केट सेंटीमेंट पर उनकी राय और अहम लेवल पूछा। 

advertisement

Yes Securities के लक्ष्मीकांत शुक्ला का मानना है कि निफ्टी ने अपने पिछले स्विंग हाई को पार कर तेजी के अगले फेज का संकेत दिया है। हालांकि, अब बाजार की नजर 24000 के अहम स्तर पर टिकी है, जिसे एक्सपर्ट मौजूदा रैली की सबसे बड़ी बाधा मानते हैं।

बाजार का सेंटीमेंट फिलहाल पॉजिटिव - एक्सपर्ट

लक्ष्मीकांत शुक्ला के अनुसार, बाजार का सेंटीमेंट फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निफ्टी ने शुक्रवार को 23,500 के स्तर के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया था और उसके बाद भी अपनी बढ़त को कायम रखा। ताजा कारोबारी सत्र में 24,000 का स्तर छूने के बाद अब निवेशकों और ट्रेडर्स की निगाह इस बात पर है कि क्या इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिक पाता है।

24,000 के पार मिला तो खुल सकता है नया रास्ता

लक्ष्मीकांत शुक्ला का कहना है कि यदि निफ्टी 24,000 के ऊपर निर्णायक बढ़त दर्ज करने में सफल रहता है तो इंडेक्स 24,200 से 24,300 के दायरे तक जा सकता है। उनके मुताबिक, मौजूदा टेक्निकल स्ट्रक्चर यह संकेत दे रहा है कि बाजार सिर्फ शॉर्ट कवरिंग के दम पर नहीं बढ़ रहा, बल्कि अब एक मजबूत आधार तैयार करने की कोशिश कर रहा है।

23,750 पर मजबूत सपोर्ट

Yes Securities के सीनियर टेक्निकल और रिसर्च एनालिस्ट लक्ष्मीकांत शुक्ला ने बताया कि निफ्टी का 50-डे सिंपल मूविंग एवरेज (50-DMA) फिलहाल 23,750 के आसपास स्थित है। यह स्तर निकट अवधि में मजबूत सपोर्ट का काम कर सकता है। यदि बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ता है तो यही वह स्तर होगा जिसे तेजी के पक्षधर बचाने की कोशिश करेंगे।

बैंकिंग शेयरों से मिल रहा सहारा

मौजूदा रैली की सबसे बड़ी खासियत बैंकिंग शेयरों में तेजी है। शुक्ला के मुताबिक, पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से Bank Nifty लगातार Nifty से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। बैंक निफ्टी न केवल अपने 200-डे मूविंग एवरेज को पार कर चुका है, बल्कि 57,400 के पिछले स्विंग हाई के ऊपर भी निकल गया है।

उन्होंने कहा कि बैंकिंग शेयरों की अगुवाई अक्सर ब्रॉडर मार्केट की तेजी को मजबूती देती है। हालांकि दिन के दौरान उतार-चढ़ाव से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन यदि Bank Nifty 56,900 के आसपास स्थित अपने 200-DMA के ऊपर बना रहता है तो निफ्टी में भी तेजी का रुख जारी रह सकता है।

advertisement

बाजार में दिख रहा मजबूत ‘रिस्क-ऑन’ मूड

हालिया कारोबारी सत्र में बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। वित्तीय शेयरों ने बाजार की तेजी में अहम योगदान दिया। एडवांस-डिक्लाइन अनुपात और बैंकिंग शेयरों की मजबूती ने यह संकेत दिया कि खरीदारी केवल चुनिंदा शेयरों तक सीमित नहीं है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।