scorecardresearch

सरकारी संस्था से इस IT कंपनी को मिला बड़ा वर्क ऑर्डर! रडार पर शेयर

इस कंपनी को एक सरकारी संस्था से ₹1.68 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। कंपनी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डिजिटल सिस्टम तैयार करेगी। इस प्रोजेक्ट की अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।

Advertisement

AI आधारित टेक्नोलॉजी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd)
ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में निवेशकों को एक बड़ा ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि उसे भारत की एक सरकारी संस्था से ₹1.68 करोड़ का नया वर्क ऑर्डर मिला है।

सुबह 10:06 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 1.54% या 0.24 रुपये गिरकर 15.31 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.23% या 0.19 रुपये टूटकर 15.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

advertisement

ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि इस ऑर्डर के तहत कंपनी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS), पेरोल और पेंशन से जुड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करेगी। 

कंपनी के मुताबिक, इस ऑर्डर की कुल शुरुआती वैल्यू ₹1,68,74,000 यानी करीब ₹1.69 करोड़ है। शुरुआत में यह कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए दिया गया है। अगर कंपनी का प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो इसे दो साल और बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत Blue Cloud कर्मचारियों की जानकारी, सैलरी और पेंशन से जुड़े कामों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाएगी। यह सिस्टम वेबसाइट और मोबाइल दोनों पर उपलब्ध होगा, जिससे कर्मचारियों, पेंशनर्स और अधिकारियों को इसका इस्तेमाल करने में आसानी होगी। कंपनी को सिस्टम की डिजाइनिंग, डेवलपमेंट, टेस्टिंग, पुराने डेटा को नए सिस्टम में ट्रांसफर करने, दूसरे सिस्टम से जोड़ने, होस्टिंग, कर्मचारियों की ट्रेनिंग और तकनीकी सहायता देने की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सिस्टम के रखरखाव का काम भी कंपनी संभालेगी।

Blue Cloud Softech Solutions Limited के ग्रुप चेयरमैन तेजेश कुमार कोडाली ने कहा कि यह ऑर्डर दिखाता है कि सरकारी संस्थाओं का सुरक्षित और ऑन-प्रिमाइसेस डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की कंपनी की क्षमता पर भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि Blue Cloud एक AI-first कंपनी है और सरकारी प्रशासन ऐसा क्षेत्र है, जहां सही तरीके से इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी रोजमर्रा की सेवाओं को बेहतर बना सकती है। कंपनी इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से लागू करने और लंबे समय तक साझेदारी बनाए रखने की उम्मीद कर रही है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।