scorecardresearch

iPhone 18 में 9GB RAM और नई चिप! Apple अगले साल ला सकती है ये 7 नए डिवाइस

Apple साल 2027 में iPhone 18, iPhone Air 2, नए iPad और MacBook लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 में A20 चिपसेट और 9GB RAM, जबकि iPad Air में OLED डिस्प्ले मिल सकता है। MacBook Air को भी नया प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। जानिए किन डिवाइस में क्या बदलाव होंगे।

Advertisement
Apple 2027 में नए iPhone, OLED डिस्प्ले वाले iPad और अपग्रेडेड MacBook लॉन्च कर सकती है। (फोटो- ITG)
Apple 2027 में नए iPhone, OLED डिस्प्ले वाले iPad और अपग्रेडेड MacBook लॉन्च कर सकती है। (फोटो- ITG)

In Short

  • iPhone 18 में A20 चिपसेट और 9GB RAM की उम्मीद।
  • iPhone Air 2 में अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है।
  • नए iPad Air में OLED स्क्रीन और M5 चिपसेट संभव।

Apple के नए iPhone, iPad या MacBook खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए 2027 खास हो सकता है। कंपनी अगले साल कई नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इनमें iPhone 18, iPhone Air 2, OLED डिस्प्ले वाला iPad Air और नए MacBook शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सिर्फ प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और डिजाइन में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

advertisement

Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अपने सभी प्रोडक्ट एक साथ लॉन्च करने के बजाय अलग-अलग समय पर पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन डिवाइस या लॉन्च की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

iPhone 18 में क्या होगा खास?

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple फरवरी या मार्च 2027 के आसपास iPhone 18 और iPhone 18e लॉन्च कर सकती है। दोनों स्मार्टफोन में नया A20 चिपसेट और 9GB RAM मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा बैटरी लाइफ में भी सुधार किया जा सकता है।

इसका मतलब है कि नए iPhone खरीदने वालों को बेहतर परफॉर्मेंस के साथ ज्यादा बैटरी बैकअप मिल सकता है।

iPhone Air 2 में मिलेगा नया कैमरा?

Apple अपने पतले डिजाइन वाले iPhone Air का नया मॉडल भी ला सकती है। iPhone Air 2 में एक अतिरिक्त अल्ट्रा वाइड कैमरा, छोटा Dynamic Island और बेहतर बैटरी मिलने की उम्मीद है।

इसमें A20 Pro चिपसेट और Apple का नया C2 मॉडेम भी दिया जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नया मॉडेम अमेरिका में mmWave सपोर्ट और मौजूदा C1X मॉडेम के मुकाबले तेज अपलोड स्पीड दे सकता है।

OLED डिस्प्ले वाला iPad Air भी आएगा?

Apple के टैबलेट लाइनअप में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, नए iPad Air में OLED डिस्प्ले और M5 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी इसे पहले से पतला और हल्का भी बना सकती है। इसके अलावा Acoustic Display फीचर देने पर भी विचार किया जा रहा है।

वहीं, प्रीमियम iPad Pro में M6 या M7 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसमें गर्मी को नियंत्रित करने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।

सस्ते iPad में मिलेगा Apple Intelligence?

Apple अपने एंट्री लेवल iPad को भी अपग्रेड कर सकती है। इसमें A19 चिपसेट के साथ Apple Intelligence का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी के लिए N1 वायरलेस चिप और सेल्युलर मॉडल में C1X मॉडेम दिया जा सकता है।

MacBook में क्या होंगे बदलाव?

Apple के लैपटॉप लाइनअप में भी नए प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं।

advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, अगला MacBook Neo A19 Pro प्रोसेसर और 12GB RAM के साथ आ सकता है। कंपनी इसमें नए कलर विकल्प भी दे सकती है।

वहीं, MacBook Air को M6 चिपसेट के साथ अपग्रेड किया जा सकता है।

हालांकि, ये सभी जानकारियां Bloomberg के मार्क गुरमन की रिपोर्ट पर आधारित हैं। Apple ने अभी नए डिवाइस की कीमत, फीचर्स या लॉन्च टाइमलाइन की पुष्टि नहीं की है।