scorecardresearch

इस आईटी कंपनी ने लॉन्च किया नया Sovereign AI इंजन, शेयर में आई तेजी

आईटी कंपनी Blue Cloud Softech Solutions ने अपना नया Sovereign AI इंजन BluEdge लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह AI को मौजूदा CPU और GPU हार्डवेयर पर चलाने में मदद करेगा और विदेशी क्लाउड या किसी एक चिप निर्माता पर निर्भरता घटाएगा। भारत में तैनाती के बाद कंपनी इसे विदेशी बाजारों में ले जाने की तैयारी में है।

Advertisement
AI Generated Image

शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच आईटी सेक्टर की कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज सुबह 9 बजे अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि Blue Cloud Softech Solutions Limited ने BluEdge नाम का अपना नया Sovereign AI इंजन लॉन्च किया है।

advertisement

सुबह 9:19 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर 1.68% या 0.34 रुपये की तेजी के साथ  20.59 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी के मुताबिक, यह एक proprietary AI inference सॉफ्टवेयर है, जिसे मौजूदा CPU और GPU हार्डवेयर पर AI को ज्यादा बेहतर और कम लागत में चलाने के लिए बनाया गया है। इसका मकसद कंपनियों और सरकारी संस्थानों को किसी एक चिप निर्माता या विदेशी क्लाउड पर निर्भर रहने से बचाना है।

कंपनी ने कहा कि BluEdge को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह अलग-अलग तरह के CPU और GPU हार्डवेयर पर चल सके। यानी संस्थानों को AI इस्तेमाल करने के लिए जरूरी नहीं कि वे नया हार्डवेयर खरीदें। वे अपने पास पहले से मौजूद सिस्टम पर भी इसे चला सकते हैं और डेटा को उसी देश में रखा जा सकता है, जहां वह पहले से मौजूद है।

कंपनी के मुताबिक, BluEdge AccessGenie 5.0 का एग्जीक्यूशन लेयर है। कंपनी AccessGenie 5.0 को AI प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ाकर Physical Intelligence Infrastructure के रूप में डेवलप कर रही है। BluEdge भारत में कुछ ग्राहकों के लाइव वातावरण में पहले से इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि, इन ग्राहकों की पहचान कंपनी ने सार्वजनिक नहीं की है।

BluEdge कंपनी की Sovereign AI Strategy का एक अहम हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक, इसकी तकनीक के लिए पेटेंट आवेदन लंबित है। 

कंपनी फिलहाल भारत में BluEdge की तैनाती और परफॉर्मेंस बेंचमार्क पर काम कर रही है। इसके बाद इसे विदेशी बाजारों में लॉन्च करने की योजना है। कंपनी ने कहा है कि बेंचमार्क के नतीजे उपलब्ध होने के बाद उन्हें सार्वजनिक किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि BluEdge की खासियत सिर्फ अलग-अलग चिप पर चलना नहीं है। कंपनी के मुताबिक, इसमें यह तय करने की क्षमता भी है कि AI वर्कलोड कहां चलेगा और उसे किन सीमाओं के अंदर काम करना है। ये नियम सॉफ्टवेयर के जरिए लागू किए जाते हैं।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।