IBM Cloud से मिला 147 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, आईटी कंपनी ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक के शेयर में 14% से ज्यादा की तेजी
सुबह 10:15 बजे स्टॉक 13.07% या 2.62 रुपये की तेजी के साथ 22.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 12.96% या 2.60 रुपये चढ़कर 22.66 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

2,077.86 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप आईटी कंपनी, ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (Blue Cloud Softech Solutions Ltd) का शेयर में आज 14% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है।
सुबह 10:15 बजे स्टॉक 13.07% या 2.62 रुपये की तेजी के साथ 22.67 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 12.96% या 2.60 रुपये चढ़कर 22.66 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि ब्लू क्लाउड सॉफ्टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड की अमेरिका स्थित पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Global Impx Inc. को IBM Cloud Inc. से करीब 147 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक, IBM Cloud ने AI Infrastructure Design, Deployment और Support Services के लिए 1.55 करोड़ अमेरिकी डॉलर (US$15.5 million) की फिक्स्ड फीस वाला Statement of Work साइन किया है। यह रकम 1 अमेरिकी डॉलर = 95 रुपये की दर से करीब 147 करोड़ रुपये है और इसमें टैक्स शामिल नहीं हैं।
कंपनी ने बताया कि यह काम 21 अगस्त 2026 को हुए Master Services Agreement के तहत मिला है। IBM Cloud की ओर से दिए गए इस ऑर्डर में AI Infrastructure Environment का डिजाइन, डिप्लॉयमेंट, कॉन्फिगरेशन, इंटीग्रेशन, टेस्टिंग और सपोर्ट शामिल है। यह एक अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर है, क्योंकि ऑर्डर देने वाली कंपनी IBM Cloud Inc. अमेरिका में है और ऑर्डर पाने वाली Global Impx Inc. भी अमेरिका में स्थित है।
Statement of Work पर 18 सितंबर 2026 को हस्ताक्षर किए गए थे और इसकी साइन की हुई कॉपी कंपनी को 24 सितंबर 2026 को मिली। कंपनी के अनुसार, काम भी 24 सितंबर 2026 से शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट को क्लाइंट द्वारा मंजूर किए गए प्रोजेक्ट प्लान के अनुसार पूरा किया जाएगा।
कंपनी के ग्रुप चेयरमैन तेजेश कुमार कोडाली ने कहा कि AI अब लैब से निकलकर वास्तविक प्रोडक्शन में पहुंच रहा है और इसके लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। उन्होंने कहा कि GIX के Blue Cloud ग्रुप में शामिल होने के तीन महीने के भीतर IBM Cloud से यह बड़ा ऑर्डर मिलना कंपनी के अमेरिकी प्लेटफॉर्म की क्षमता को दिखाता है।

