BEL Share Price: शेयर में कमजोरी के बावजूद एक्सपर्ट बुलिश! इस लेवल तक जा सकता है भाव- चेक करें टारगेट
बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि BEL का लंबी अवधि की तस्वीर अब भी मजबूत नजर आती है।

Bharat Electronics Ltd. (BEL) के शेयर ने हाल में निवेशकों को निराश किया है, लेकिन बिजनेस टुडे के शो Daily Calls में सीनियर एंकर साक्षी बत्रा के सवालों का जवाब देते हुए Master Capital Services के विष्णुकांत उपाध्याय ने कहा कि BEL का लंबी अवधि की तस्वीर अब भी मजबूत नजर आती है।
चार्ट में दिख रहा है कमजोरी का संकेत
एक्सपर्ट के मुताबिक, BEL फिलहाल लोअर हाई बना रहा है और इसका चार्ट डिसेंडिंग ट्रायंगल जैसा पैटर्न जैसा नजर आ रहा है। उन्होंने इसे एक मंदी का पैटर्न बताया है। इसका मतलब है कि ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है और मजबूत ब्रेकआउट के बिना शेयर में तेजी सीमित रह सकती है।
इसलिए शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स के लिए फिलहाल सावधानी जरूरी है। कमजोर तकनीकी सेटअप वाले शेयर सीमित दायरे वाले बाजार में भी दबाव में रह सकते हैं।
Share Price Target
एक्सपर्ट ने कहा कि जब तक शेयर 382 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक निवेशक पोजीशन होल्ड कर सकते हैं। इस स्तर के नीचे निर्णायक गिरावट शॉर्ट टर्म में कमजोरी बढ़ा सकती है।
एक्सपर्ट ने कहा कि शॉर्ट टर्म की कमजोरी के बावजूद BEL लॉन्ग टर्म के लिए पॉजिटिव है। एक्सपर्ट ने शेयर का टारगेट प्राइस 500-550 रुपये रखा है।
Bharat Electronics Share Price
दोपहर 2:14 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 0.38% या 1.55 रुपये चढ़कर 414 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 0.34% या 1.40 रुपये चढ़कर 413.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

