scorecardresearch

PSU Bank Stock तीन महीनों में 10 प्रतिशत नीचे, अब होगा 300 रुपए पार!

PSU Bank of Baroda (BoB) शेयर, जुलाई से लगातार 3 महीनों में करीब 10 प्रतिशत नीचे आ चुका है। जबकि पिछले एक साल में ये स्टॉक महज 16 प्रतिशत भागा है। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा में जारी गिरावट में ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है, आइये जानते हैं शेयर का नया टारगेट।

Advertisement
PSU Bank Stock
PSU Bank Stock

PSU Bank of Baroda (BoB) शेयर, जुलाई से लगातार 3 महीनों में करीब 10 प्रतिशत नीचे आ चुका है। जबकि पिछले एक साल में ये स्टॉक महज 16 प्रतिशत भागा है। ऐसे में बैंक ऑफ बड़ौदा में जारी गिरावट में ब्रोकरेज ने खरीदारी की सलाह दी है, आइये जानते हैं शेयर का नया टारगेट। 

advertisement

क्यों चुना BoB?
ब्रोकरेज फर्म सिटी (Citi) का मानना है कि सरकारी बैंक शेयर बैंक ऑफ बड़ौदा में अच्छा मूवमेंट देखने को मिल रहा है और इन लेव्लस पर स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी गई है। सिटी का कहना है कि दूसरी तिमाही में बैंक की अर्निंग्स उम्मीद से बेहतर रहने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग मेट्र्रिक्स गाइडेड लाइन्स पर ही है। कॉरपोरेट लोन में बढ़ोतरी से घरेलू एडवांसेस को बूस्ट मिला है। क्रेडिट कॉस्ट 50-60bps है। अर्निंग्स को बूस्ट देने के लिए बेहतर रिकवरी की जरूरत है। धीमी ग्रोथ और मार्जिन्स को लेकर रिस्क बना हुआ है. 

नया टारगेट
सिटी ने बैंक ऑफ बड़ौदा पर Buy की रेटिंग दी है। साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 300 रुपये रखा है। मंगलवार को 249 रुपये पर बंद हुआ था। इस तरह मौजूदा भाव से शेयर 20 प्रतिशत का तगड़ा अपसाइड दिखा सकता है। इस साल अब तक स्टॉक 6 फीसदी उछला है।

MOSL की राय
वहीं दूसरी ओर ब्रोकरेज Motilal Oswal ने भी स्टॉक में  ‘buy’ की सलाह दी है। बैंक की अर्निंग में 10 प्रतिशत कंपाउंड एनुअल ग्रोथ की दर देखने को मिल सकती है। वहीं रिटर्न ऑन एसेट्स (RoA) भी 1.1 प्रतिशत की दर से बढ़ता दिखेगा।

ब्रोकरेज की ओर से टारगेट प्राइस 290 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है और मौजूदा स्टॉक प्राइस से 16 प्रतिशत तेजी की उम्मीद की जा रही है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।