अशिष कचोलिया की सपोर्ट वाली इस कंपनी का Q3 में 46% बढ़ा रेवेन्यू! प्रॉफिट में आया इतना उछाल - डिटेल्स
कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 8.23% बढ़कर 30.12 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 27.83 करोड़ रुपये था। दिग्गज निवेशक अशिष कचोलिया के पोर्टफोलियो में भी यह शेयर है।

स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली कंपनी, फाइनोटेक्स केमिकल लिमिटेड (Fineotex Chemical Ltd) ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 8.23% बढ़कर 30.12 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 27.83 करोड़ रुपये था। दिग्गज निवेशक अशिष कचोलिया के पोर्टफोलियो में भी यह शेयर है।
आय और ऑपरेशनल प्रदर्शन में मजबूती
तिमाही के दौरान कंपनी की कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू में करीब 46% की तेज बढ़त दर्ज हुई। आय 130.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 190.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
ऑपरेशनल EBITDA भी बढ़कर 34.84 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि EBITDA में यह बढ़ोतरी उसकी मजबूत ऑपरेशनल एफीसिएंसी को दिखाती है।
कंसोलिडेटेड कारोबार का वॉल्यूम भी सालाना आधार पर करीब 39% बढ़ा, जो मांग में सुधार और बिजनेस विस्तार को दिखाता है।
तिमाही-दर-तिमाही भी ग्रोथ
अगर पिछली तिमाही से तुलना करें तो भी कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। दूसरी तिमाही (Q2FY26) में 26.08 करोड़ रुपये के मुकाबले नेट प्रॉफिट 15.50% बढ़ा। वहीं, ऑपरेशनल आय में भी पिछली तिमाही के 190.46 करोड़ रुपये से 31% की बढ़त दर्ज हुई।
अमेरिका में अधिग्रहण से ग्लोबल विस्तार
इसी तिमाही में कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी के जरिए अमेरिका की स्पेशियलिटी केमिकल निर्माता CrudeChem Technologies (CCT Group) का अधिग्रहण पूरा किया।
कंपनी ने कहा कि यह अधिग्रहण हमारी ग्लोबल विस्तार की यात्रा को आगे बढ़ाता है और हाई-परफॉर्मेंस व सस्टेनेबल केमिकल सॉल्यूशंस में हमारी तकनीकी क्षमता और लीडरशिप को मजबूत करता है। CrudeChem Technologies ग्रुप ऑयल और गैस सेक्टर के लिए एडवांस केमिकल फ्लुइड एडिटिव्स और ऑयलफील्ड केमिकल सॉल्यूशंस बनाता है।
अशिष कचोलिया की कितनी हिस्सेदारी?
Trendlyne के डेटा के मुताबिक 2,760 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी में दिग्गज निवेशक अशिष कचोलिया (Ashish Kacholia) की दिसंबर 2025 तक 2.6% हिस्सेदारी थी। उनके पास 30,00,568 शेयर हैं।
Fineotex Chemical Share Price
शुक्रवार को कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.67% या 0.16 रुपये चढ़कर 24.09 रुपये पर बंद हुआ था और एनएसई पर शेयर 0.46% या
0.11 रुपये चढ़कर 24.04 रुपये पर बंद हुआ था।

