scorecardresearch

आशीष कचोलिया के निवेश वाली स्मॉलकैप कंपनी की बड़ी डील, ग्लोबल वीडियो प्लेटफॉर्म से की साझेदारी - रडार पर शेयर

दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल स्मॉलकैप कंपनी ने ग्लोबल वीडियो प्लेटफॉर्म Dailymotion के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। इस डील के जरिए भारतीय ब्रांड्स और विज्ञापन एजेंसियों को AI आधारित वीडियो विज्ञापन तकनीक और नए एडटेक समाधान मिलेंगे।

Advertisement
AI Generated Image

Ashish Kacholia Portfolio Stock: दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में मौजूद 168.20 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड (Adcounty Media India Ltd) ने आज बाजार बंद होने से ठीक पहले निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने आज अपने फाइलिंग में बताया कि AdCounty Media India Limited ने ग्लोबल वीडियो प्लेटफॉर्म Dailymotion के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत भारतीय ब्रांड्स और विज्ञापन एजेंसियों को Dailymotion की एडवांस वीडियो विज्ञापन तकनीक और AI आधारित समाधान AdCounty Media के जरिए उपलब्ध होंगे। इसका उद्देश्य कंपनियों को दर्शकों को बेहतर तरीके से समझने, सही ऑडियंस तक विज्ञापन पहुंचाने और कैंपेन के प्रदर्शन को मापने में मदद करना है।

advertisement

इस साझेदारी में Dailymotion की Ray नाम की एजेंटिक AI तकनीक अहम भूमिका निभाएगी। Ray वीडियो मार्केटिंग की प्लानिंग, कैंपेन शुरू करने, क्रिएटिव को बेहतर बनाने और विज्ञापन के नतीजों को मापने जैसे कामों को एक ही टेक्नोलॉजी सिस्टम में जोड़ती है। यह Dailymotion के अपने वीडियो डेटा का इस्तेमाल करके ब्रांड्स को ज्यादा जानकारी के आधार पर विज्ञापन से जुड़े फैसले लेने में मदद करती है।

कंपनी ने बताया कि Ray में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की चार प्रमुख क्षमताएं शामिल हैं- Predict AI, Engage AI, Activate AI और Measure AI.

Dailymotion के APAC के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विजय आनंद कुंदुरी ने कहा कि भारत में डिजिटल वीडियो विज्ञापन तेजी से बदल रहा है और कंपनियां प्रीमियम विज्ञापन प्लेसमेंट के साथ बेहतर ऑडियंस इनसाइट्स चाहती हैं। उन्होंने कहा कि AdCounty Media के साथ साझेदारी के जरिए Dailymotion अपनी ग्लोबल वीडियो सर्विस, Ray और Audience Path जैसी तकनीकों को भारतीय विज्ञापनदाताओं के और करीब ला रहा है।

Ashish Kacholia के पास कितनी हिस्सेदारी?

Trendlyne के डेटा के मुताबिक आशीष कचोलिया के पास मार्च 2026 तक इस कंपनी में 2.9% हिस्सेदारी थी। दिग्गज निवेशक के पास 656,000 इक्विटी शेयर हैं जिसकी वैल्यू 5.5 करोड़ रुपये है। 

Adcounty Media Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 4.76% या 3.7 रुपये गिरकर 74.75 रुपये पर बंद हुआ।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।