scorecardresearch

रडार पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का शेयर पर नजर, प्रेफरेंशियल इश्यू को लेकर शेयरधारकों को दिया ये अपडेट

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems के शेयर पर आज निवेशकों की नजर है। कंपनी ने प्रस्तावित Preferential Issue को लेकर अहम अपडेट दिया है।

Advertisement

एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Limited) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज अपने निवेशकों को लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित प्रेफरेंशियल इश्यू  के तहत 2,28,30,902 इक्विटी शेयर और 5,69,15,380 इक्विटी वारंट जारी किए जाने हैं।

advertisement

कंपनी ने शेयरधारकों को बताया कि इस मामले में NSE ने असाधारण आम बैठक (EGM) के नोटिस और उससे जुड़े स्पष्टीकरण पर कुछ टिप्पणियां की थीं। कंपनी ने इन टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए संबंधित जानकारी में जरूरी सफाई और सुधार कर दिए हैं।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 2:58 बजे तक एनएसई पर 0.09% या 0.35 रुपये चढ़कर 406.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन बीएसई पर स्टॉक 0.16% या 0.65 रुपये गिरकर 407 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये जानकारी

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसे Semi Active Laser Homing System (SALHS) के लिए Transfer of Technology (ToT) मिल गया है। यह तकनीक कंपनी की स्वदेशी और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़ी क्षमताओं को मजबूत करेगी।

कंपनी ने बताया कि SALHS एक प्रिसीजन-गाइडेंस सिस्टम है, जिसे लेजर से चिन्हित किए गए लक्ष्य की ओर गोला-बारूद या म्यूनिशन को उड़ान के दौरान दिशा देने के लिए डिजाइन किया गया है। आसान भाषा में समझें तो यह सिस्टम लेजर से तय किए गए टारगेट तक म्यूनिशन को ज्यादा सटीक तरीके से पहुंचाने में मदद करता है। कंपनी का कहना है कि यह ToT उसे भारत में स्वदेशी प्रिसीजन-गाइडेड डिफेंस टेक्नोलॉजी विकसित करने और एडवांस्ड, मिशन-क्रिटिकल रक्षा प्रणालियों के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और मैनेजमेंट ने SALHS के लिए मिले ToT और MIGM से जुड़े विकास को Apollo Micro Systems की ग्रोथ जर्नी में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन बताया। कंपनी के मुताबिक, यह उपलब्धि उसकी टेक्नोलॉजिकल क्षमताओं, प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने की क्षमता और भारत के महत्वपूर्ण रक्षा तकनीक इकोसिस्टम में बढ़ती रणनीतिक भूमिका को दर्शाती है। खासतौर पर Missile Warfare से जुड़ी क्षमताओं के क्षेत्र में कंपनी की भूमिका मजबूत होने की बात कही गई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।