scorecardresearch

8% से ज्यादा उछाल ये स्मॉल कैप स्टॉक! Q1 में शानदार प्रदर्शन, 55 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक से बढ़ा भरोसा

Nifty SME Emerge पर लिस्ट Agarwal Toughened Glass India Ltd का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी का शेयर आज सुबह 11:18 बजे तक 8.32% या 11.60 रुपये चढ़कर 150.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

Nifty SME Emerge पर लिस्ट Agarwal Toughened Glass India Ltd का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी का शेयर आज सुबह 11:18 बजे तक 8.32% या 11.60 रुपये चढ़कर 150.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 266.89 करोड़ रुपये का है।

स्टॉक में तेजी के पीछे कंपनी द्वारा दी गई एक बड़ी जानकारी है। बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में जून 2026 तिमाही (Q1 FY27) के दौरान मजबूत बिजनेस अपडेट दिया।

advertisement

कंपनी की ऑपरेशंस से आय 34.40 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 22.86% अधिक है। 30 जून 2026 तक कंपनी का एक्जीक्यूटेबल ऑर्डर बुक 55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि वह ज्यादा वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स जैसे IGU/DGU, लैमिनेटेड, जंबो और ट्रिपल लैमिनेटेड सेफ्टी ग्लास पर फोकस बढ़ा रही है, जिससे मार्जिन और प्रोडक्ट मिक्स बेहतर हो सके।

कंपनी का दावा है कि वह उत्तर भारत में जंबो ग्लास प्रोसेसिंग की सबसे बड़ी सुविधा संचालित करती है और तिमाही के दौरान उसकी कैपेसिटी यूटिलाइजेशन करीब 57% रही।

कंपनी ने जुटाए इतने करोड़ रुपये

कंपनी ने इस दौरान 68.04 करोड़ रुपये का प्रेफरेंशियल फंडरेज पूरा किया, जिसमें 16.52 लाख इक्विटी शेयर और 45.90 लाख कन्वर्टिबल वारंट 109 रुपये प्रति सिक्योरिटी के भाव पर जारी किए गए। इससे 18.01 करोड़ रुपये इक्विटी के जरिए जुटाए गए, जबकि वारंट से आगे 50.03 करोड़ रुपये की अतिरिक्त पूंजी आएगी, जिसमें 25% राशि पहले ही मिल चुकी है।

इस फंड का इस्तेमाल कैपेक्स, वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा। कंपनी यूनिट-3 में नया वेयरहाउस और मशीनरी लगाएगी ताकि यूनिट-1 और 2 की प्रोसेसिंग क्षमता बेहतर हो सके। साथ ही रिन्यूएबल एनर्जी के जरिए बिजली की लागत घटाने की भी योजना है।

मजबूत ऑर्डर बुक

वर्किंग कैपिटल के बारे में कंपनी ने कहा कि उसका कारोबार मुख्य रूप से B2B ऑर्डर पर आधारित है, जहां एडवांस भुगतान कम मिलता है और कच्चा माल पहले खरीदना पड़ता है। ऐसे में इन्वेंट्री और देनदारियों में ज्यादा पूंजी फंसती है। नया फंड मिलने से कंपनी बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगाने और बड़े ऑर्डर लेने में सक्षम होगी।

इसके अलावा कंपनी को कमर्शियल मॉल प्रोजेक्ट्स के लिए लगभग 6.11 करोड़ रुपये का DGU वैल्यू-एडेड ग्लास ऑर्डर मिला है, जिसमें करीब 12,850 वर्गमीटर ग्लास की सप्लाई की जाएगी। इस ऑर्डर को मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा। कंपनी का मौजूदा 55 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक हॉस्पिटैलिटी, मॉल, शैक्षणिक संस्थानों, एयरपोर्ट और रियल एस्टेट सेक्टर की परियोजनाओं से जुड़ा हुआ है।
 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।