Adani Group Stake Sale in Adani Wilmar: हिस्सेदारी बेचने की खबर से निराश निवेशक, स्टॉक में आई भारी गिरावट
Adani Group Share: आज अडानी विल्मर के शेयर में बढ़ी गिरावट देखने को मिला है। कंपनी के शेयर में यह गिरावट प्रमोटर हिस्सेदारी की खबर के बाद आई है। एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर में प्रमोटर अडानी कमोडिटीज एलएलपी की 20 फीसदी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

Adani Wilmar Share: आज अडानी विल्मर के शेयर में बिकवाली देखने को मिला है। कंपनी के स्टॉक सुबह से भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। दरअसल, अडानी ग्रुप (Adani Group) ने हाल ही में घोषणा किया है कि उसकी सहायक एफएमसीजी कंपनी अडानी विल्मर में प्रमोटर हिस्सेदारी (Adani Group Stake Sale in Adani Wilmar) बेच रही है। हिस्सेदारी की बिक्री अडानी कमोडिटीज एलएलपी के माध्यम से होगी। प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 20 फीसदी की हिस्सादरी बेचेगी। अदाणी ग्रुप ने इसकी जानकारी बीते दिन शेयर बाजार को दी थी।
आज कंपनी के शेयर ( Adani Wilmar Share) 9 फीसदी तक गिर गए थे। 11.55 बजे कंपनी के शेयर ( Adani Wilmar Share Price) 8.49 प्रतिशत गिरकर 296.00 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे।
इतनी शेयर की होगी बिक्री
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार अडानी कमोडिटीज करीब 17.54 करोड़ शेयर बेचेगी। कंपनी में अडानी कमोडिटीज की हिस्सेदारी 13.5 फीसदी है। कंपनी के प्रमोटर 8.44 करोड़ शेयर यानी 6.5 फीसदी इक्विटी बेचेंगे।
कितना है फ्लोर प्राइस और डिस्काउंट (Adani Group Stake Sale in Adani Wilmar: Floor Price, Discount)
कंपनी ने इस ऑफर फॉर सेल के लिए फ्लोर प्राइस 275 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह वर्तमान के बाजार मूल्य से 15 फीसदी का डिस्काउंट है। अगर प्रमोटर ओवर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल करते हैं तो रिटेल निवेशक 13 जनवरी तक T+1 के तहत बोली लगा सकते हैं। ऩॉन रिटेल निवेशक T-Day के तहत बोली लगा सकते हैं।
कंपनी ने 25 फीसदी हिस्सा म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियों के लिए रिजर्व किया गै। वहीं 10 फीसदी रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।
