scorecardresearch

इन 3 Stocks में बनेगा बंपर पैसा! 42 प्रतिशत उछाल की संभावना

शेयर मार्केट में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 50 अंक गिरकर 24498 लेवल पर ओपन हुआ, जबकि सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81212 के लेवल पर खुला।

Advertisement

शेयर मार्केट में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 50 अंक गिरकर 24498 लेवल पर ओपन हुआ, जबकि सेंसेक्स 77 अंक गिरकर 81212 के लेवल पर खुला। बाजार में उतार चढ़ाव के बीच दिग्गज ब्रोकरेज ने 3 स्टॉक्स में खरीदारी के साथ अच्छे रिटर्न्स की उम्मीद जताई है।

advertisement

Can Fin Homes Ltd.
कंपनी का मार्केट कैप 10,945.27 करोड़ रुपए है। शेयर का भाव करीब 822.00 रुपए प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ये कंपनी हाउसिंग लोन और अन्य वित्तीय सेवाएं देती है। कंपनी व्यक्तिगत और वाणिज्यिक लोन जैसे कई विकल्प देती है। ब्रोकरेज Sharekhan का मानना है कि यह स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹1,050 दिया जा सकता है। मौजूदा कीमत पर यह 27 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

Aster DM Healthcare Ltd.
कंपनी का मार्केट कैप ₹24,172 करोड़ रुपए है। शेयर का भाव करीब 484 रुपए प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। यह  एक मल्टीनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है। इसके अंतर्गत अस्पताल, क्लीनिक और रिटेल फार्मेसी सेवाएं आती हैं। ब्रोकरेज Prabhudas Lilladhar का कहना है कि इस स्टॉक पर ₹620 का टारगेट प्राइस दिया है, जो 28 प्रतिशत तक का संभावित रिटर्न दर्शाता है।

HG Infra Engineering Ltd.
कंपनी का मार्केट कैप ₹9,652 करोड़ करोड़ रुपए है। शेयर का भाव करीब ₹1,481 प्रति शेयर के आसपास ट्रेड कर रहा है। ये कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में अग्रणी है। यह सड़क, पुल और फ्लाईओवर जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्माण और रखरखाव करती है। ब्रोकरेज Emkay Global के मुताबिक, इस स्टॉक का टारगेट प्राइस ₹2,100 है। मौजूदा मूल्य पर, यह 42 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश सलाह के रूप में नहीं समझा जाना चाहिए। निवेश निर्णय लेने से पहले एक वित्तीय सलाहकार से परामर्श करने की सिफारिश की जाती है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।