scorecardresearch

Small Saving Scheme में मिल रहा शानदार रिटर्न, निवेश से पहले चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

Small Savings Scheme Interest Rates: सरकार ने चौथी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों को अपडेट कर दिया है। अगर आप भी इन पॉपुलर सेविंग स्कीम में निवेश का सोच रहे हैं तो आपको एक बार लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट चेक करना चाहिए।

Advertisement
A personal loan calculator is a poweful ally for anyone looking to borrow money
A personal loan calculator is a poweful ally for anyone looking to borrow money

केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम (Small Saving Scheme) की ब्याज दरों को अपडेट कर दिया है। यह संशोधन केवल चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए हुआ है। जी हां,सरकार हर तिमाही सेविंग स्कीम ब्याज दरों में संशोधन करती है। अगर आप भी स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करते हैं या करने की सोच रहे हैं तो आपको एक बार लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट चेक करना चाहिए। 

advertisement

अधिकारिक नोटिस के अनुसार स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह पिछले तिमाही के समान इस तिमाही भी रहेगी।  आइए, जानते हैं कि चौथी तिमाही में स्मॉल सेविंग स्कीम का इंटरेस्ट रेट क्या है। 

सेविंग स्कीम   ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट    4%
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट  6.7%
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम  7.4%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (1 साल)  6.9%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (2 साल)  7%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (3 साल)  7.1%
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (5 साल)      7.5%
किसान विकास पत्र (KVP)    7.5%
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)    7.1%
सुकन्या समृद्धि योजना       8.2%
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट    7.7%
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम  (SCSS)      8.2%

हम आपको नीचे पॉपुलर स्मॉल सेविंग स्कीम के बारे में बता रहे हैं। 

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

सरकार ने लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए पीपीएफ शुरू किया है। यह स्कीम टैक्स फ्री स्कीम नहीं है। इस स्कीम में ब्याज से हुई कमाई पर टैक्स देना होता है। यह स्कीम 15 साल में मैच्योर होती है। हालांकि, इसनें मैच्योरिटी से पहले निकासी का ऑप्शन होता है। पीपीएफ में सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। निवेशक चाहे तो वह इंस्टॉलमेंट में निवेश कर सकते हैं। 

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS)

सीनियर सिटिजन को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम में निवेशकों को शानदार ब्याज ऑफर किया जाता है। नए अपडेट के अनुसार, SCSS में 8.2 फीसदी का ब्याज मिलता है। यह ब्याज दर केवल चौथी तिमाही के लिए ही है। इस स्कीम में 1,000 रुपये से लेकर 30 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।  

वैसे तो यह स्कीम का टेन्योर पांच साल का है और मैच्योरिटी के बाद इसे तीन साल के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। निवेश के एक साल के बाद इस स्कीम में प्री-मैच्योर विड्रॉल कर सकते हैं। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी करने पर पेनल्टी का भुगतान करना होता है।     

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की गई थी। इस स्कीम में निवेशक अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश करते हैं। जब बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है तो यह स्कीम मैच्योर हो जाती है। स्कीम में निवेश राशि का इस्तेमाल बेटी की शादी और पढ़ाई के लिए किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश के लिए आपको अपनी बेटी का सेविंग अकाउंट ओपन करवाना होता है। 

advertisement

सुकन्या अकाउंट में सालाना 250 रुपये का निवेश करना होता है। अगर किसी साल निवेश नहीं करते हैं तो सुकन्या अकाउंट फ्रीज होता है। इस स्कीम में आयकर अधिनियम की 80सी धारा के तहत 1.5 लाख रुपये की टैक्स सेविंग कर सकते हैं।