scorecardresearch

RBI Policy: होम लोन और रियल एस्टेट सेक्टर के लिए रेपो रेट के स्थिर रहने का क्या मतलब?

इस फैसले से उन करोड़ों लोगों को राहत मिली जिनके लोन की EMI चल रही है। अलग-अलग सेक्टर के एक्सपर्ट्स भी आरबीआई के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Advertisement
AI Generated Image

RBI Policy: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गर्वनर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने की घोषणा की। इस फैसले से उन करोड़ों लोगों को राहत मिली जिनके लोन की EMI चल रही है। अलग-अलग सेक्टर के एक्सपर्ट्स भी आरबीआई के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

advertisement

होम लोन वालों के लिए क्या?

BASIC होम लोन के फाउंडर और सीईओ अतुल मोंगा ने कहा कि होम लोन बाजार के लिए यह फैसला पॉजिटिव है, क्योंकि फ्लोटिंग रेट वाले लेनदार की EMI पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। खासकर पहली बार घर खरीदने वाले और किफायती व मध्यम आय वर्ग के खरीदारों के लिए यह राहत की बात है। 

रियल एस्टेट सेक्टर के लिए क्या?

CREDAI के अध्यक्ष शेखर पटेल का कहना है कि आरबीआई का यह फैसला सोच-समझकर लिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब दुनिया भर में आर्थिक चुनौतियां बनी हुई हैं। कई देशों में चल रहे तनाव, महंगाई की चिंता और मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव का असर लगातार देखने को मिल रहा है। ऐसे माहौल में आरबीआई का यह फैसला रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छा संकेत है और इससे बाजार में स्थिरता बनी रहने में मदद मिलेगी।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: रेपो रेट 5.25% पर स्थिर! RBI ने घटाया GDP ग्रोथ अनुमान; महंगाई बढ़ने के मिले संकेत - जानें आप पर क्या असर होगा

क्रीवा और कनोडिया ग्रुप के फाउंडर डॉ. गौतम कनोडिया का कहना है कि रेपो रेट को स्थिर रखने का आरबीआई का फैसला भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती पर उसके भरोसे को दर्शाता है। लग्जरी हाउसिंग सेगमेंट के खरीदार आम तौर पर ब्याज दरों में बदलाव से कम प्रभावित होते हैं, लेकिन यह भी सच है कि स्थिरता से बाजार में भरोसा बढ़ता है, निवेश को समर्थन मिलता है और वित्तीय माहौल मजबूत होता है।

पिरामिड इंफ्राटेक के अश्विनी कुमार का कहना है कि आरबीआई द्वारा रेपो रेट को 5.25% पर बनाए रखने का फैसला हाउसिंग सेक्टर के लिए भरोसा बढ़ाने वाला कदम है, खासकर ऐसे समय में जब घर खरीदने वालों का फैसला काफी हद तक होम लोन की ब्याज दरों पर निर्भर करता है। डेवलपर्स के लिए भी स्थिर वित्तीय माहौल फंड की बेहतर योजना बनाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में मदद करता है। 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।