scorecardresearch

2026 में घर खरीदने की सोच रहे हैं? ये गलती कर दी तो पछताएंगे! EMI नहीं, इन खर्च से खराब हो जाएगा बजट

रियल एस्टेट मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच सही समय और सही प्रॉपर्टी चुनना आसान नहीं है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्दबाजी के बजाय समझदारी से कदम उठाना जरूरी है।

Advertisement
AI Generated Image

अगर आप साल 2026 में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। रियल एस्टेट मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच सही समय और सही प्रॉपर्टी चुनना आसान नहीं है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्दबाजी के बजाय समझदारी से कदम उठाना जरूरी है।

advertisement

सम्बंधित ख़बरें

BASIC Home Loan के सीईओ और को-फाउंडर, अतुल मोंगा के मुताबिक घर खरीदते समय बाजार के सही समय का इंतजार करने से बेहतर है कि आप लॉन्ग टर्म वैल्यू पर ध्यान दें। इसके अलावा प्रॉपर्टी की लोकेशन, आसपास का इंफ्रास्ट्रक्चर और भविष्य में ग्रोथ की संभावनाएं भी महत्वपूर्ण होती हैं। अच्छी लोकेशन पर लिया गया घर समय के साथ बेहतर रिटर्न दे सकता है।

लोन लेने से पहले करें पूरी तैयारी

पहली बार घर खरीदने वालों के लिए सबसे जरूरी है कि वे अपनी फाइनेंशियल स्थिति को अच्छी तरह समझें। लोन लेने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी और अफोर्डेबिलिटी चेक करें। आजकल आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियों के ऑफर्स की तुलना आराम से कर सकते हैं।

सिर्फ EMI पर ध्यान देना सही नहीं

एक्सपर्ट अतुल मोंगा के मुताबिक अक्सर लोग सिर्फ EMI और ब्याज दर देखकर फैसला ले लेते हैं, लेकिन यह पूरी तस्वीर नहीं होती। घर खरीदने में कई अन्य खर्च भी शामिल होते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसमें स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस, लीगल चार्ज, इंश्योरेंस, टैक्स और मेंटेनेंस खर्च शामिल हैं।

छिपे हुए खर्चों को पहले से समझें

घर खरीदते समय शुरुआती और नियमित दोनों तरह के खर्च होते हैं। अगर इनका सही आकलन पहले नहीं किया गया तो बाद में वित्तीय दबाव बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि खरीदारी से पहले पूरे बजट की योजना बनाएं और सभी संभावित खर्चों को शामिल करें।

2026 के मार्केट ट्रेंड्स बताते हैं कि अब घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश भी है। मेट्रो कॉरिडोर, नए एक्सप्रेसवे और कमर्शियल हब के पास स्थित प्रॉपर्टीज की डिमांड और कीमतें दोनों ही स्थिर बनी हुई हैं। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि घर चुनते समय वहां की कनेक्टिविटी और भविष्य के विकास कार्यों को जरूर परखें।