
विदेश घूमने का प्लान? IRCTC लाया Singapore-Malaysia Tour Package, जानिए पूरी डिटेल
IRCTC का नया इंटरनेशनल टूर पैकेज उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो Singapore और Malaysia घूमने की तैयारी कर रहे हैं. इस पैकेज में कई मशहूर Tourist Destinations की सैर कराई जाएगी. आखिर यात्रा कब शुरू होगी, कितना खर्च आएगा और Booking के लिए क्या करना होगा? जानिए पूरी डिटेल्स.

In Short
- IRCTC का Singapore-Malaysia Tour Package 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा.
- पैकेज में Singapore, Sentosa, Genting Highlands, Kuala Lumpur और Batu Caves की सैर शामिल है.
- यात्रियों के लिए Flight, Stay और Breakfast, Lunch व Dinner की सुविधा पैकेज में दी गई है.
अगर आप Singapore और Malaysia घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC ने इसके लिए एक खास इंटरनेशनल टूर पैकेज पेश किया है. इस पैकेज का नाम Sizzling Singapore & Malaysia [EHO037I] है. यात्रा 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 2 नवंबर 2026 तक चलेगी. इस पैकेज में कुल 30 यात्रियों के लिए सीटें उपलब्ध हैं.
किन जगहों की होगी सैर?
इस टूर के दौरान यात्रियों को Singapore, Sentosa, Malaysia, Genting Highlands, Kuala Lumpur City और Tower, Batu Caves और Putrajaya जैसी जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा. Singapore में Gardens by the Bay, Night Safari और Sentosa Island जैसे प्रमुख आकर्षण भी यात्रा का हिस्सा हैं.
यात्रा Kolkata से Malaysian Airlines की फ्लाइट के जरिए होगी. 28 अक्टूबर को फ्लाइट रात 12:10 बजे Kolkata से रवाना होगी और सुबह 9:05 बजे Singapore पहुंचेगी. वापसी की फ्लाइट 2 नवंबर को Kuala Lumpur से रात 9:35 बजे रवाना होकर 11:10 बजे Kolkata पहुंचेगी. हालांकि, फ्लाइट का समय एयरलाइन की ऑपरेशनल जरूरतों के मुताबिक बदल सकता है.
कितना होगा पैकेज का खर्च?
पैकेज में Breakfast, Lunch और Dinner यानी सभी Meals शामिल हैं. Single Occupancy में प्रति व्यक्ति खर्च ₹1,33,550 रखा गया है. Double Occupancy में प्रति व्यक्ति ₹1,09,930, जबकि Triple Occupancy में ₹1,12,100 देने होंगे.
बच्चों के लिए भी अलग-अलग किराया तय किया गया है. Bed के साथ Child Fare ₹1,11,500 और बिना Bed के ₹89,050 है. इसके अलावा Booking के समय लागू TCS अलग से देना होगा.

Booking के लिए कितना Advance देना होगा?
Advance Reservation के लिए यात्री को Package Cost का 30% प्रति व्यक्ति जमा करना होगा. यह रकम Non-refundable होगी. बाकी भुगतान Departure Date से 30 दिन पहले करना जरूरी है. 0 से 2 साल के Infants की Booking के लिए IRCTC Office से संपर्क करना होगा.
Visa के लिए कौन से Documents जरूरी?
Singapore Visa के लिए Passport की वैधता भारत लौटने की तारीख से कम से कम 6 महीने होनी चाहिए और उसमें कम से कम दो Blank Pages जरूरी हैं. इसके अलावा Visa Form 14A, Photographs, Bank Statement, Occupation Proof, Ticket और Hotel Details, ITR और Passport Copy जैसे Documents देने होंगे.
IRCTC के मुताबिक Bank Statement में प्रति व्यक्ति कम से कम ₹80,000 Closing Balance होना चाहिए. Malaysia के MDAC के लिए Passport की First और Last Page की Copy के साथ Flight और Hotel Details देनी होंगी. ये सभी Documents यात्रा से एक महीने पहले IRCTC Office में जमा करने होंगे.

