scorecardresearch

Home Loan Apply करने से पहले जान लें ये 6 गलतियां, वरना हो सकता है रिजेक्शन

कई लोग घर खरीदने के लिए Home Loan लेना का सोचते हैं, लेकिन बैंक उनके लोन एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर देता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किन कारणों से लोन रिजेक्ट होता है।

Advertisement
Opting for a fixed interest rate loan is advisable if one wants stable EMIs. (Photo: GettyImages)

घर खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसके लिए कई बार होम लोन (Home Loan) लेना पड़ता है। कई बार लोग लोन अप्लाई (Loan Apply) तो कर देते हैं, लेकिन बैंक एप्लीकेशन रिजेक्ट (Bank Loan Rejection) कर देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से जान लें कि बैंक लोन को क्यों रिजेक्ट करता है (Home Loan Rejection Reasons) और इसे कैसे बचा (Avoid Loan Rejection) जा सकता है।

advertisement

कम क्रेडिट स्कोर (Low Credit Score)

अगर आपका क्रेडिट स्कोर (Credit Score) अच्छा नहीं है, तो बैंक लोन देने से मना कर सकता है। लोन अप्लाई करने से पहले सिबिल स्कोर (CIBIL Score) चेक करें। अगर सिबिल स्कोर लाल निशान पर हैं तो इसे 750+ रखने की कोशिश करें। इसके लिए समय पर क्रेडिट कार्ड बिल (Credit Card Bill) और EMI की पेमेंट करें। इसके साथ गलत एंट्री (Errors in Credit Report) को भी सही करवाएं।

हाई लोन टू इनकम रेश्यो (High Loan-to-Income Ratio)

अगर आपकी इनकम कम (Low Income) और लोन अमाउंट ज्यादा (High Loan Amount) है, तो बैंक एप्लीकेशन रिजेकट कर सकता है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि EMI आपकी मंथली इनकम (Monthly Income) के 40-50% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा ज्यादा डाउन पेमेंट (Down Payment) करें, ताकि लोन अमाउंट कम हो जाए।

अस्थिर नौकरी (Unstable Job)

अगर आप फ्रीलांसर (Freelancer), बिजनेसमैन (Businessman) हैं या बार-बार जॉब बदलते हैं, तो बैंक को शक हो सकता है कि आप EMI टाइम पर चुका पाएंगे या नहीं। इस स्थिति में आपको लोन एप्लीकेशन के से पहले कम से कम 2-3 साल की स्टेबल इनकम दिखाएं। वहीं, आईटीआर (Income Tax Return - ITR) भरें और बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement) तैयार रखें।

बिल्डर या प्रॉपर्टी अप्रूव्ड न होना (Unapproved Property or Builder)

अगर आपका बिल्डर (Builder) रजिस्टर्ड नहीं है या प्रॉपर्टी किसी लीगल इशू (Legal Issue) में है, तो बैंक लोन देने से मना कर सकता है। हमेशा RERA अप्रूव्ड बिल्डर (RERA Approved Builder) से प्रॉपर्टी खरीदें। लोन एप्लीकेशन देने से पहले कन्फर्म करें कि आप जिस प्रॉपर्टी को ले रहे हैं उपर लोन मिल सकता है या नहीं।

अधूरे डॉक्यूमेंट्स (Incomplete Documents)

गलत या अधूरे पेपर (Wrong or Missing Documents) की वजह से भी लोन रिजेक्ट हो सकता है। ऐसे में आपको लोन एप्लीकेशन सबमिट करने से पहले आधार कार्ड (Aadhaar Card), पैन कार्ड (PAN Card), इनकम प्रूफ (Income Proof), एड्रेस प्रूफ (Address Proof), बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement) को जरूर चेक करना चाहिए। इसके अलावा सैलरी स्लिप (Salary Slip) या ITR भी सही तरीके से सबमिट करें।

advertisement

गलत प्रॉपर्टी वैल्यूएशन (Low Property Valuation)

अगर बैंक को लगता है कि आपकी प्रॉपर्टी की वैल्यू (Property Valuation) लोन अमाउंट से कम है, तो वे लोन अमाउंट घटा (Loan Amount Reduction) सकते हैं या लोन ही रिजेक्ट कर सकते हैं। बैंक से पहले प्रॉपर्टी का सही वैल्यूएशन (Property Valuation Report) करवा लें और ज्यादा से ज्यादा डाउन पेमेंट (Down Payment) करने की कोशिश करें।