scorecardresearch

Gold Silver Price: सोना-चांदी की तेजी में मुनाफा कमा लें या अभी रुकें? जानें निवेशकों के लिए क्या है सही रणनीति

Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में निवेशकों के सामने बड़ा सवाल है कि अभी मुनाफा निकालें या आगे की तेजी का इंतजार करें? क्या मौजूदा कीमतों पर नई खरीदारी करना सही रहेगा? जानिए निवेशकों के लिए क्या है बेहतर रणनीति।

Advertisement

In Short

  • MCX पर सोना ₹1,44,400 और चांदी ₹1,89,399 तक पहुंचने के बाद फिसली।
  • सोना-चांदी में मुनाफा निकालें या निवेश बनाए रखें? पोर्टफोलियो के हिसाब से फैसला लेना जरूरी।
  • अमेरिकी महंगाई के आंकड़े और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से तय हो सकती है सोना-चांदी की अगली चाल।

सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में जिन लोगों ने पहले से निवेश किया है, उनके मन में सवाल है कि क्या अब मुनाफा निकाल लेना चाहिए या आगे और तेजी का इंतजार करना चाहिए। वहीं, नए निवेशक भी खरीदारी को लेकर उलझन में हैं। आइए जानते हैं कि बाजार में क्या चल रहा है और निवेशकों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

advertisement

ऊंचाई पर पहुंचकर फिसले सोना-चांदी के भाव

MCX पर सोने की कीमत ₹1,44,400 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, लेकिन बाद में गिरकर ₹1,43,106 पर बंद हुई। इसी तरह चांदी ₹1,89,399 प्रति किलो तक पहुंचने के बाद ₹1,87,015 पर बंद हुई। ऊंचे भाव पर निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग इसकी एक वजह हो सकती है। हालांकि, कमजोर अमेरिकी डॉलर और बदलते ग्लोबल हालात से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है हाल?

COMEX पर दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स शुरुआती कारोबार में 0.50% बढ़कर 4,135.20 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं, चांदी 0.92% चढ़कर 53.18 डॉलर पर पहुंची। हालांकि, बाद में स्पॉट गोल्ड 0.6% गिरकर 4,114.48 डॉलर और स्पॉट सिल्वर 0.5% फिसलकर 53.14 डॉलर पर आ गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर

क्या अभी मुनाफा निकाल लेना चाहिए?

अगर आपने गोल्ड या सिल्वर ETF में निवेश किया है, तो फैसला अपने निवेश के लक्ष्य और पोर्टफोलियो के हिसाब से करें। मान लीजिए आपने कुल निवेश का 10% सोना-चांदी में रखने का लक्ष्य बनाया था, लेकिन तेजी के कारण इसकी हिस्सेदारी 15% हो गई। ऐसे में कुछ मुनाफा निकालकर दूसरे एसेट्स में पैसा लगा सकते हैं। हालांकि, लंबे समय के लिए निवेश करने वालों को सिर्फ कीमत बढ़ने की वजह से बेचने की जरूरत नहीं है।

क्या चांदी में बढ़ गया है जोखिम?

हालिया तेजी में चांदी ने सोने से बेहतर रिटर्न दिया है, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव भी ज्यादा होता है। चांदी की मांग इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग जैसे सेक्टर से जुड़ी है। इसलिए आर्थिक ग्रोथ कमजोर पड़ने पर इसकी कीमत में बड़ी गिरावट आ सकती है।

नए निवेशकों को क्या करना चाहिए?

अगर आप पहली बार सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। गोल्ड-सिल्वर म्यूचुअल फंड या ETF के जरिए अलग-अलग समय पर खरीदारी करने से ऊंचे भाव पर पूरी रकम लगाने का जोखिम कम हो सकता है। हालांकि, नुकसान की संभावना खत्म नहीं होती।

advertisement

आगे कब आ सकती है गिरावट?

अब बाजार की नजर अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर है। अगर ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो सोना-चांदी पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में निवेशकों के लिए जल्दबाजी करने के बजाय बाजार के अगले संकेतों पर नजर रखना जरूरी है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।