Mirae Asset Mutual Funds में 99 रुपये में करो SIP
Mirae Asset Mutual Funds ने मिराए एसेट ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड को छोड़कर अपनी सभी मौजूदा म्यूचुअल फंड योजनाओं के लिए न्यूनतम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) राशि को घटाकर 99 रुपये करने का फैसला किया है।

Mirae Asset ELSS Tax Saver Fund
इससे पहले, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड (Mamf) के लिए न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रुपये थी। Mirae Asset ELSS Tax Saver Fund के लिए न्यूनतम एसआईपी राशि 500 रुपये ही रहेगी।
एलआईसी म्यूचुअल
पिछले सप्ताह, LIC Mutual Fund ने 100 रुपये के मामूली प्रारंभिक निवेश के साथ एक नया एसआईपी विकल्प शुरू करने की घोषणा की।सेबी काफी समय पहले से ही एसआईपी को 1,000 रुपये से घटकर 250 रुपये करने की कोशिश कर रहा है। LIC Mutual Fund द्वारा 100 रुपये प्रतिदिन की एसआईपी की शुरुआत एक खास वर्ग को ध्यान में रखकर की गई है।
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड की म्यूचुअल फंड हेड श्वेता रजनी
आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड की म्यूचुअल फंड हेड श्वेता रजनी ने कहा, "एलआईसी म्यूचुअल फंड द्वारा 100 रुपये प्रतिदिन की एसआईपी शुरू करना निवेश को आसान और अधिक सुलभ बनाने की कोशिश है और इसके साथ ही बाकी म्युचुअल फंड भी अब छोटी एसआईपी की तरफ बढेंगे।