scorecardresearch

8वें वेतन आयोग में 20 वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

8वें केंद्रीय वेतन आयोग में सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के कुल 20 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए हर महीने 90,000 रुपये से 1.8 लाख रुपये तक मिलेंगे। योग्य उम्मीदवार 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
AI generated image

In Short

  • 8वें वेतन आयोग में कुल 20 पदों पर भर्ती निकली है।
  • हर महीने 90,000 रुपये से 1.8 लाख रुपये तक मिलेंगे।
  • उम्मीदवार 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

8th Pay Commission Recruitment: फाइनेंस, HR, कानून और डेटा एनालिसिस से जुड़े लोगों के लिए 8वें केंद्रीय वेतन आयोग में काम करने का मौका है। आयोग ने सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल के कुल 20 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ये सभी पद कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है।

advertisement

8वां वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले लोगों की सैलरी, भत्तों और पेंशन से जुड़े ढांचे की जांच कर रहा है। इन पदों के लिए नोटिफिकेशन 10 अप्रैल को जारी किया गया था।

नौकरी मिलने पर क्या काम करना होगा?

चुने गए उम्मीदवार सैलरी और पेंशन से जुड़े डेटा की जांच करेंगे। उन्हें सर्वे और दूसरी जानकारी के आधार पर भुगतान से जुड़े बदलावों को समझना होगा।

इसके अलावा केंद्र सरकार के मंत्रालयों से डेटा जुटाने, कानूनी मामलों की जानकारी लेने और आयोग की सलाह से सरकारी खर्च पर पड़ने वाले असर का अंदाजा लगाने में मदद करनी होगी। रिपोर्ट और प्रेजेंटेशन तैयार करना भी काम का हिस्सा होगा।

किस पद पर कितनी भर्ती और कितना अनुभव जरूरी?

सीनियर कंसल्टेंट के पांच पद हैं। इसके लिए कम से कम 10 साल का अनुभव और उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए। कंसल्टेंट के भी पांच पद हैं। इसके लिए कम से कम छह साल का अनुभव और उम्र 40 साल से कम होना जरूरी है।

ये खबर पढ़ना न भूलें: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने PM-UDAY योजना के लिए केंद्र से मांगे ₹100 करोड़, जानें क्या है यह स्कीम

यंग प्रोफेशनल के 10 पद हैं। इसके लिए चार साल का अनुभव और उम्र 32 साल से कम होनी चाहिए। उम्र और अनुभव की गिनती 1 अप्रैल 2026 के आधार पर होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास फाइनेंस, HR, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या इससे जुड़े विषय में मास्टर डिग्री या MBA होना चाहिए।

कानून से जुड़े उम्मीदवारों के पास LL.B की डिग्री, बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और जरूरी अनुभव होना चाहिए। सभी पदों के लिए Excel, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन टूल चलाना आना जरूरी है।

हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी?

सीनियर कंसल्टेंट को हर महीने 1.8 लाख रुपये, कंसल्टेंट को 1.2 लाख रुपये और यंग प्रोफेशनल को 90,000 रुपये मिलेंगे।

नौकरी शुरुआत में एक साल के लिए होगी या फिर आयोग का काम पूरा होने तक चलेगी। आगे कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने का फैसला काम के आधार पर किया जाएगा।

31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

आवेदन केवल 8वें केंद्रीय वेतन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन किया जा सकेगा। ऑफलाइन या हार्ड कॉपी में भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

advertisement

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। BT Bazaar अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।