scorecardresearch

नितिन गडकरी ने किया खुलासा- विपक्ष बनवाना चाहता था प्रधानमंत्री

लेकिन गडकरी ने कहा कि उनके मन में प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे एक घटना याद है... मैं नाम नहीं लूंगा। उस व्यक्ति ने कहा, 'अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करेंगे।'" हालांकि, गडकरी ने यह नहीं बताया कि यह बातचीत कब हुई थी।

Advertisement


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि एक राजनीतिक नेता ने उनसे प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। गडकरी ने कहा कि विपक्ष के नेता ने कहा कि अगर आप प्रधानमंत्री बनना चाहें तो आपको हम समर्थन कर सकते हैं। 

advertisement

लेकिन  गडकरी ने कहा कि उनके मन में प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है।
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मुझे एक घटना याद है... मैं नाम नहीं लूंगा। उस व्यक्ति ने कहा, 'अगर आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, तो हम आपका समर्थन करेंगे।'" हालांकि, गडकरी ने यह नहीं बताया कि यह बातचीत कब हुई थी।

गडकरी ने कहा कि वो हमेशा अपने कनविक्शन को लेकर स्पष्ट रहेहैं। संगठन के प्रति वफादारी उनका  विश्वास रहा है।  गडकरी ने कहा कि उनका ध्यान हमेशा राष्ट्र की सेवा और विकास कार्यों पर केंद्रित रहा है।

गौरतलब है कि गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं और आरएसएस के करीबी हैं। गडकरी तीसरी बार नागपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले वो महाराष्ट्र सरकार में सड़क मंत्री रह चुके हैं। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे उन्हीं की देन है। गडकरी को आमतौर पर ऐसा नेता माना जाता है जिन्होंने सड़क निर्माण में नए किर्तिमान स्थापित किए हैं.