Mukhtar Ansari की मौत पर मायावती ने उठाए सवाल, अखिलेश-ओवैसी ये बोले
समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मौत हुई, वह अत्यधिक चिंताजनक है। उन्होंने न्यायालय में अर्जी देकर पहले ही जहर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित, न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में। प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की Mau विधानसभा से पूर्व विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार को हार्ट अटैक मौत हो गई। मुख्तार की मौत से जुड़ी खबर आने के बाद से ही विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। कई नेताओं ने मौत पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है, तो वहीं कुछ नेता ये बात भी याद दिला रहे हैं कि मुख्तार अंसारी ने प्रशासन पर आरोप लगाया था और कहा था कि उसको धीमा जहर दिया गया है। बीएसपी सुप्रीमो Mayawati ने कहा कि मुख्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उनकी उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है, ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें। ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक है। कुदरत उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
Also Read: Tribute: नहीं रहे Thinking Fast & Slow के लेखक, बेहतरीन इकोनॉमिस्ट और साइकोलॉजिस्ट
'क्या जांच के आदेश देगी यूपी सरकार?
'समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता Ram Gopal Yadav ने कहा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मौत हुई, वह अत्यधिक चिंताजनक है। उन्होंने न्यायालय में अर्जी देकर पहले ही जहर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित, न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में। प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है।
