scorecardresearch

April WPI Inflation: लगातार 11वें महीने गिरी थोक महंगाई, पहली बार निगेटिव जोन में

11वें महीने गिरी थोक महंगाई, महंगाई के मोर्चे पर एक के बाद एक राहत वाली खबर है। रिटेल महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में थोक महंगाई दर 1.34% से घटकर -0.92% हो गई है। अप्रैल की थोक महंगाई दर 34 महीने के निचले स्तर पहुंचकर जीरो से नीचे चली गई है।

Advertisement
11वें महीने गिरी थोक महंगाई
11वें महीने गिरी थोक महंगाई

महंगाई के मोर्चे पर एक के बाद एक राहत वाली खबर है। रिटेल महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल में थोक महंगाई दर 1.34% से घटकर -0.92% हो गई है। अप्रैल की थोक महंगाई दर 34 महीने के निचले स्तर पहुंचकर जीरो से नीचे चली गई है। जून 2020 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 

advertisement

Also Read: DLF का शेयर चौथी तिमाही में 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, क्या करें?

थोक महंगाई दर जून 2020 के बाद पहली बार 0% के नीचे गई है। थोक महंगाई दर में लगातार गिरावट का सिलसिल जारी था। इसके पहले थोक महंगाई दर मार्च में 1.34% थी। रिटेल महंगाई दर भी 5% नीचे फिसल गई है।

Retail महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है
Retail महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज की गई है

अप्रैल में फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर मार्च की 5.48 से घटकर 3.54 रही है। अप्रैल में खाद्य महंगाई दर 2.32% से घटकर 0.17% रही है। मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर -0.77% से घटकर -2.42% रही है। इसके पहले अप्रैल में रिटेल महंगाई दर 4.70% आई थी, जो कि 18 महीने का निचला स्तर है। 

Also ReadBlueChip fund ने दिए FD से ज्यादा रिटर्न