
इस साल हम निफ्टी पर 22,000 के लेवल देखेंगे- Rakesh Bansal
निफ्टी को लेकर राकेश बंसल बुलिश हैं और उनका टारगेट 22,000 है। राकेश बंसल का कहना है कि भारत में अवसर काफी है, बाकी देशों के मुकाबले भारत का ग्रोथ इंजन काफी तेज चलेगा ऐसे में आपको निफ्टी को लेकर बुलिश ही रहना चाहिए। राकेश बंसल से बात की बिजनेस टुडे के ऐसोसिएट एडिटर अंकुर त्यागी ने।

राकेश बंसल अक्सर टीवी और सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट के बारे में रिटेल निवेशकों की मदद करते आए हैं। निफ्टी को लेकर राकेश बंसल बुलिश हैं और उनका टारगेट 22,000 है। राकेश बंसल का कहना है कि भारत में अवसर काफी है, बाकी देशों के मुकाबले भारत का ग्रोथ इंजन काफी तेज चलेगा ऐसे में आपको निफ्टी को लेकर बुलिश ही रहना चाहिए। राकेश बंसल से बात की बिजनेस टुडे के ऐसोसिएट एडिटर अंकुर त्यागी ने।
Also Read: RVNL फिर 5% गिर गया
सवाल- निफ्टी इस समय 18,300 के आसपास है, इस समय दो तरह के सेंटीमेंट है, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि निफ्टी 19,000 जाएगा कुछ लोग का कहना है कि निफ्टी में एक बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है, आपका टेक्नीकल चार्ट्स पर क्या टारगेट है?
जवाब- मार्केट में डिफेरेंस ऑफ ओपिनियन है, मेरा जो टारगेट है वो 22,000 के हैं। इसी साल हम निफ्टी में 22,000 के टारगेट देखेंगे। निफ्टी में एक ब्रेकआउट हुआ है।
सवाल- निफ्टी बैंक ने अच्छा परफोर्म किया है, बैंकिंग शेयरों में आपको कोई Buy and Dips की गुजाइंश लगती है, क्या आप बैंकिंग शेयरों पर अभी भी बुलिश हैं बैंकिंग इंडस्ट्री की बैकबोन है, बैंकिंग शेयरों में लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहिए लेकिन मैं फिलहाल ऑटो सेक्टर पर बुलिश हूं, निफ्टी ऑटो ईटीएफ लिस्टिड है, हमने 120 के लेवल से ऑटो ईटीएफ को अपने क्लाइंट्स को खरीदने की सलाह दी थी।मौजूदा स्तरों से भी ऑटो ईटीएफ में भी मुझे 40 प्रतिशत की तेजी दिखती है। जो भी निवेश करना चाहते हैं उन्हें लॉर्ज कैप के जरिए ईटीएफ के जरिए मार्केट में आना चाहिए। निफ्टी ऑटो का ईटीएफ भी एक निवेश का अच्छा विकल्प है। टाटा मोटर्स और मारूति ने ब्रेकआउट दे रखा है। सबके रिजल्ट्स अच्छे आ रहे हैं। आटो ईटीएफ एक विकल्प हो सकता है निवेश के लिए।
Also Read: 15 दिन में कर दिया पैसा डबल
सवाल- जो लोग निफ्टी 50 और निफ्टी नेक्स्ट 50 में जो लोग Lumpsum निवेश करना चाहते हैं उनके लिए क्या ये सही समय है?
जवाब- देखिए आज का समय चेंज हो गया है। पहले लोग PPF औऱ RD खोलते थे लेकिन आज जमाना बदल चुका है। मेरा मानना है कि जो लोग आज निवेश करना चाहते हैं उन्हें Nifty में SIP के जरिए जाना चाहिए।अगर आप 70,000 हजार प्रतिमाह लगा रहे हैं और 35 साल तक नॉन स्टॉप लगाते हैं तो आपके पास जो कॉरपस होगा वो 100 करोड़ के आसपास होगा। इसके लिए कम से कम 16 प्रतिशत की कंपाउंडिंग अगर मिलती है तो। लेकिन मेरा मानना है कि आने वालों में 16 प्रतिशत से ज्यादा की भी कंपाउंडिंग मिल सकती है। क्योंकि जो पहले हुआ वो पुरानी बात थी इस समय भारत दुनिया का ग्रोथ का इंजन बन चुका है। मेरा निवेशकों से कहना है कि वो निफ्टी की ग्रोथ में हिस्सा लें। आपका पहला पैसा निफ्टी के ईटीएफ में जाना चाहिए।
सवाल- जो लोग Lumpsum के लिए मार्केट का नीचे गिरने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए क्या कहेंगे?
जवाब- जो लोग मार्केट के गिरने का इंतजार कर रहे हैं उन्हें मार्केट में काम ही नहीं करना चाहिए। बाजार का परफेक्ट टाइम कुछ नहीं होता है, परफेक्शन लाइफ में नहीं होता है। There is no life partner also, there is no perfect murder also. जो लोग वेट कर रहे हैं वो वेट करते रह जाएंगे।

सवाल- Equity के अलावा आप कौन सी दूसरी असेट क्लास में निवेश करना पसंद करेंगे?
जवाब- देखिए जितने भी फंड मैनेजर हैं वो कहते हैं कि गोल्ड की कोई यील्ड नहीं है। मेरा मानना है कि गोल्ड में भी निवेश करना चाहिए। मेरा मानना है कि 5 साल का नजरिया बनाकर सिल्वर में भी SIP करना चाहिए। सिल्वर भी आने वाले समय में अच्छा करेगा।
सवाल-रियल एस्टेट में आप खुद निवेश करना चाहेंगे या फिर रिएल एस्टेट असेट क्लास के तौर पर कैसा है?
जवाब- देखिए रिएल एस्टेट में भी रिटर्न आते हैं लेकिन होल्डिंग पीरियड इक्विटी जैसा ही है। रिएल एस्टेट को ना तो लेना आसान ना ही बेचना आसान। मैं तो इक्विटी वाला बंदा हूं। मैं तो इक्विटी, गोल्ड और सिल्वर में ही निवेश करता हूं।
Also Read: MSCI बदलाव से अडानी ट्रांसमिशन, अदानी टोटल गैस के शेयरों में गिरावट
सवाल- आजकल ओवरसीज एक्सपीरियंस के लिए लोग नैस्डेक के ईटीएफ में निवेश करने लगे हैं। कुछ लोग नैस्डेक के अलावा भी दूसरे देशों के फंड्स में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए आपकी क्या राय है?
जवाब- पिछले दिनों हमने नैस्डेक और चीन का ईटीएफ अपने क्लाइंट्स को Recommend किया था। हमने एक महीने में चीन के बाजार से 12-14 प्रतिशत का प्रॉफिट कमाया है लेकिन ब्राजील जैसे देशों में अभी निवेश की कोई सलाह नहीं है। अमेरिका के ईटीएफ समझ में आते हैं, अगर अमेरिका में हालत खराब है तो बाकी जगह भी हालत खराब होगी। मुझे अमेरिका समझ में आता है लेकिन ब्राजील समझ में नहीं आता है। देखिए भारत में भी काफी अवसर हैं। आपको लंबे समय के लिए सोचना है और अच्छी कंपनियों में निवेश करना है।
