पैदा होते ही अरबों-खबरों की मालकिन बनीं मुकेश अंबानी की पोती वेदा
भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले ही दादा बने हैं। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी का श्लोका मेहता दूसरी बार माता-पिता बने हैं। पहली बार श्लोका मेहता ने साल 2020 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम पृथ्वी रखा गया था

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी कुछ दिन पहले ही दादा बने हैं। यानि कि उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी का श्लोका मेहता दूसरी बार माता-पिता बने हैं। पहली बार श्लोका मेहता ने साल 2020 में बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम पृथ्वी रखा गया था और अब दूसरी बार उनके घर नन्हीं एंजेल आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर खूब खबरें चल रही हैं कि ये नन्हीं परी पैदा होते ही अरबों-खरबों की मालकिन बन गई है।
Also Read: Mukesh और Nita Ambani फिर बने दादा-दादी
सबसे पहले जान लीजिए कि जिस नए मेहमान के आने से अंबानी परिवार झूम रहा है उसका नाम क्या है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने अपनी बेटी का नाम का खुलासा कर दिया है। इन्होंने अपने बेटी का नाम वेदा रखा है। सोशल मीडिया यूजर्स को ये नाम बहुत भा रहा है। आपको बता दें कि वेदा का मतलब होता है बहुत खूबसूरत। अब आपको बताते हैं कि वेदा ने जिस घराने में जन्म लिया है, वो पैदा होते ही कितनी संपत्ति की मालकिन बन गई हैं?
Also Read: Mukesh Ambani के घर फिर आईं खुशियां, आकाश और श्लोका फिर बने पैरेंट्स
आपको याद होगा कि मुकेश अंबानी की पोती वेदा जब पैदा हुईं थीं, तो उसे अस्पताल से घर लेने जाने के लिए जो गाड़ियों को काफिला गया था, उन कारों की कीमत ही करीब 50 करोड़ रुपये थी। इस काफिले में Rolls-Royce से लेकर Lamborghini और Mercedes शामिल थी। अब आप खुद अंदाजा ला सकते हैं कि वेदा आने वाले दिनों में कितनी बड़ी एम्पायर की मालकिन बनने जा रही हैं।
Also Read: Jio Cinema से Mukesh Ambani अब करेंगे जबरदस्त कमाई!
जैसा कि आप जानते हैं कि मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। आकाश, अनंत और ईशा अंबानी। मुकेश अंबानी ने तीनों बच्चों को अलग-अलग बिजनेस संभालने की जिम्मेदारी दी हुई है। 23 अक्टूबर 1991 को जन्मे आकाश अंबानी के पास टेलीकॉम और डिजिटल बिजनेस की जिम्मेदारी है। यानि कि वो JIO के चेयरमैन और स्ट्रैटर्जी हेड हैं। साथ ही रिलायंस रिटेल में भी अहम पद पर हैं। जून 2022 में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की सब्सिडियरी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया था। StarSunFolded के मुताबिक आकाश की नेटवर्थ करीब 40 बिलियन डॉलर यानि कि करीब 2.9 लाख करोड़ रुपये है। वहीं श्लोका मेहता की नेटवर्थ करीब 148 करोड़ रुपये है, क्योंकि आकाश और श्लोका के एक बेटा भी है तो इन एसेट्स को दो दो हिस्सों में बांटा जाए तो वेदा पैदा होते ही करीब एक लाख करोड़ रुपये की मालकिन बन गई है।T
आकाश अंबानी को विस्तार में बड़ा कारोबार मिला है। अपनी लीडरशिप स्किल्स और नीतियों के दम पर रिलायंस इंस्ट्रीज के कंपनियों की शानदार ग्रोथ में अपना योगदान दे रहे हैं। आकाश और श्लोका की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

