scorecardresearch

SBI में नौकरी अप्लाई करने की अंतिम तिथि आज

अपरेंटिस पद के चयन के लिए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी। इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 20-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें one-year training program करना होगा, जिसमें उन्हें ₹15,000 मिलेगा।

Advertisement
SBI में नौकरी अप्लाई करने की अंतिम तिथि आज
SBI में नौकरी अप्लाई करने की अंतिम तिथि आज

SBI में अपरेंटिस के 6160 पदों के लिए पंजीकरण 21 सितंबर 2023 को 11.50 बजे रात को बंद हो जाएगी। वैसे जो छात्र इस पद के लिए इच्छुक हैं, वो आधिकारिक SBI भर्ती पोर्टल sbi.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए उम्मीदवारों की आयु 20-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उन्हें one-year training program करना होगा, जिसमें उन्हें ₹15,000 मिलेगा।

advertisement

अपरेंटिस पद के चयन के लिए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी, जिसके बाद स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी।

ऑनलाइन परीक्षा में निम्नलिखित शामिल होगा:

a) General or financial awareness: 25 प्रश्न, 25 अंक और 15 मिनट।

b) General English:  25 प्रश्न, 25 अंक और 15 मिनट।

c) Quantitative aptitude:  25 प्रश्न, 25 अंक और 15 मिनट।

d) Reasoning ability and computer aptitude: 25 प्रश्न, 25 अंक और 15 मिनट।

Also Read: SEBI Board Meeting: SEBI की Board Meeting में क्या हो सकता है फैसला, बाजार पर क्या होगा असर, आइये जानते है

आम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क को ₹300 तय किया गया है, जबकि जो लोग SC / ST / PwBD से संबंधित हैं, उन्हें छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले हफ्ते में किया जाएगा

इस पोस्ट के लिए ऐसे करें अप्लाई

1) ब्राउज़र खोलें, sbi.co.in टाइप करें ।

2) SBI वेबसाइट पर 'भर्ती' या 'करियर' पर क्लिक करें

3) लेटेस्ट नोटिफिकेशन क्षेत्र में SBI Apprentice 2023 भर्ती पर टैप करें

4) Apprentice भर्ती पर क्लिक करें। 

5) 'ऑनलाइन आवेदन करें' या 'ऑनलाइन आवेदन' लिंक पर क्लिक करें। सभी विवरणों के साथ फॉर्म भरें और जमा करें।